Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने किसी ना किसी बयान के चलते सुर्खियों में आ ही जाती है। ‘पंगा गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से चर्चा में है।

विज्ञापन

हाल ही में अभिनेत्री ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

कंगना रनौत के निशाने पर आई आलिया भट्ट

कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत ने साल 2013 में आलिया भट्ट को भारत के राष्ट्रपति का नाम न पता होने वाली बात पर एक बार फिर तंज कसा है। आलिया भट्ट का नाम लिए बिना कंगान ने कहा कि उन्हें यह नहीं पता था कि 2013 में भारत के राष्ट्रपति कौन थे। इस बात के लिए आलिया भट्ट को उस समय बेहद ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। साथ ही उनकी बुद्धिमत्ता पर भी सवाल उठाए गए थे।

विज्ञापन

कंगना ने यूजर के पोस्ट पर किया रिएक्ट

बता दें कि यह घटना साल 2013 में ‘कॉफी विद करण’ के रैपिड फायर राउंड की है। उस समय आलिया ने प्रणब मुखर्जी के बजाय पृथ्वीराज चौहान को भारत का राष्ट्रपति बताया था। वहीं, अब कंगना ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक ट्रोल पर रिएक्शन दिया है। ट्रोल ने उनके एक कमेंट पर उनका मजाक उड़ाने की कोशिश की थी। यूजर ने लिखा कि बिल्कुल, हम उनसे क्या उम्मीद कर सकते हैं? वह अपने ज्ञान के अभाव में लगातार चर्चा में बनी रही है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

यूजर को कंगना का खरा जवाब

इस पर कंगना ने भी जवाब दिया और एक्ट्रेस ने लिखा कि मैडम यह एक पॉप सांस्कृतिक झटका था जब सबसे लोकप्रिय टीवी शो में एक प्रमुख अभिनेत्री ने कहा कि पृथ्वी राज चौहान हमारी तत्कालीन राष्ट्रपति थे। पता नहीं आपकी याददाश्त या सामान्य ज्ञान क्यों कमजोर हो रहा है, क्योंकि करण के साथ कॉफी के उस मूर्खतापूर्ण शॉट को कोई भी कभी नहीं भूल सकता। वहीं, अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ