करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजनेसमैन संजय कपूर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के जाने-माने व्यक्ति थे, उनका गुरुवार को लंदन में निधन हो गया। उनकी उम्र 53 साल थी। उनके निधन की खबर पर एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने दुख जताया है और इसे बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली घटना बताया है।
कंगना ने क्या कहा संजय कपूर के निधन पर
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “एक और हैरान कर देने वाली घटना में संजय कपूर पोलो खेलते समय मैदान में थे, तभी एक मधुमक्खी उनके मुँह में चली गई। उसने उन्हें काटा, जिससे उनकी सांस की नली बंद हो गई और वे साँस नहीं ले पाए। उन्होंने खेल रुकवाने को कहा, लेकिन उसी समय उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। ये वाकई बहुत दुखद और अविश्वसनीय घटना है।
कंगना ने आगे लिखा, “2025 में अब तक जो अजीब-अजीब घटनाएं हो रही हैं, उन्हें समझने की कोशिश करते-करते मैं थक चुकी हूँ। सभी लोग अपना ख्याल रखें और भगवान से प्रार्थना करते रहें।”
संजय कपूर की मौत हार्ट अटैक से हुई
संजय कपूर यूके में एक पोलो टूर्नामेंट में हिस्सा लेने गए थे। उनके निधन की पुष्टि लेखक और पब्लिक स्पीकिंग एक्सपर्ट सुहेल सेठ ने की। उन्होंने एक्स पर लिखा, “@sunjaykapur के निधन से बहुत दुख हुआ। आज उनका इंग्लैंड में निधन हो गया। यह बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और सोना कॉमस्टार के सभी साथियों को मेरी गहरी संवेदनाएँ। ओम शांति।”
सोना कॉमस्टार कंपनी की ओर से पीटीआई को जारी एक बयान में कहा गया, “हमें गहरा दुख है कि हमारे चेयरमैन और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय जे कपूर का 12 जून 2025 को इंग्लैंड में अचानक हुए हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 53 साल के थे।”
संजय कपूर ने साल 2003 में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं- बेटी समायरा और बेटा कियान। साल 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी और 2016 में उनका तलाक फाइनल हो गया। तलाक के बाद संजय ने 2017 में प्रिया सचदेव से शादी की। इस शादी से उनका एक बेटा है जिसका नाम अजारियास है।
ये भी पढ़ें- अहमदाबाद हादसे के बाद एयर इंडिया के समर्थन में आए वीर दास, कॉमेडियन ने कहा- वे आकाश में सबसे बेहतर क्रू हैं
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
7 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
8 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
10 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
10 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
11 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
12 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
13 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
16 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
17 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines