हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अब नहीं होगी कन्या भ्रूण हत्या, नया नियम लाएगा बदलाव... महिला आरक्षण बिल पर पढ़ें Kangana Ranaut के बेबाक बोल

विज्ञापन
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद इस पर अपना रिएक्शन साझा किया है। सोमवार शाम को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दी है।

भारतीय राजनीति में यह लंबे समय से एक विवादास्पद मुद्दा रहा है। वहीं, अब इस पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने विचार साझा करते हुए इसकी तारीफ की है। चलिए जान लेते हैं कि कंगना ने क्या कहा है?

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की 10 रोमांटिक मूवी, जिनमें दिखा लव ट्रांएगल और समझाया प्यार का असली मतलब

विज्ञापन

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि हम सभी एक नए युग की शुरुआत देख रहे हैं… हमारा समय आ गया है। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने कहा कि यह समय लड़कियों का है। अब कन्या भ्रूण हत्या नहीं होगी। यह समय युवा महिलाओं का है। अब सुरक्षा के लिए पुरुषों से चिपके रहने का नहीं यह अधेड़ महिलाओं का समय है। यह बुजुर्ग महिलाओं का समय है। नए में आपका स्वागत है दुनिया। हमारे सपनों के भारत में आपका स्वागत है।

यूजर्स दे रहे अपना रिएक्शन

कंगना रनौत के इस पोस्ट पर अब यूजर्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत बहुत जल्द अपकमिंग फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ में अहम रोल में नजर आने वाली है। इसके साथ ही फिल्म में उनके साथ राघव लॉरेंस भी नजर आने वाले हैं। फैंस को एक्ट्रेस की फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

फैंस को एक्ट्रेस की फिल्मों का इंतजार

इसके अलावा कंगना अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ में भी लीड रोल में नजर आने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन उन्होंने खुद ही किया है। इस फिल्म को 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का फैंस को भी बेकरारी से इंतजार है। साथ ही इस फिल्म में कई स्टार्स लीड़ रोल में नजर आने वाले हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola