Kangana Ranaut on Chandrayaan 3: इन दिनों अपने बेबाक बयानों और अंदाज के लिए अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जल्द ही पी वासु द्वारा निर्देशित ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2) में नजर आने वाली हैं, जिसको लेकर एक्ट्रेस के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) की सफलता का जश्न मनाते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने चंद्रयान-3 की महिला वैज्ञानिकों को की जमकर तारीफ की है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चंद्रयान-3 मिशन पर काम करने वाले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अग्रणी वैज्ञानिकों की एक ग्रुप फोटो शेयर की है।
शेयर की गई फोटो में सभी महिला वैज्ञानिकों के चेहरे पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) की सफलता की खुशी नजर आ रही है। साथ ही सभी कैमरे के सामने पोज देते हुए मुस्कुरा रहे हैं। इस तस्वीर की खास बात ये है कि ISRO की इन सभी महिला वैज्ञानिक साड़ी में नजर आ रही हैं और साथ ही उन्होंने माथे पर बिंदी लगाई हुई है।
Kangana Ranaut Lauds Chandrayaan-3 Scientists (Credit – Instagram)
यह भी पढ़ें: सट्टा कंपनी के मालिक हैं ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर Elvish Yadav? इस शख्स ने किया खुलासा
ISRO की महिला वैज्ञानिकों की Kangana Ranaut
कंगना ने इस फोटो को साझा करते हुए लिखा कि ‘भारत के प्रमुख वैज्ञानिक वे सभी बिंदी, सिन्दूर और मंगलसूत्र के साथ। सादा जीवन और बड़े विचार के प्रतीक। भारतीयता का सच्चा सार साथ ही उन्होंने इंडिया के झंडे का इमोजी शेयर किया है’। फोटो में सभी के चेहरे की खुशी ये बता रही हैं कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) की सफलता से सभी कितने खुश हैं।
Kangana Ranaut के वर्कफ्रंट की बात
वहीं, अगर कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो, एक्ट्रेस पी वासु द्वारा निर्देशित ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2) में नजर आने वाली हैं, जो ब्लॉकबस्टर तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘चंद्रमुखी’ का हिंदी सीक्वल है, जिसमें रजनीकांत (Rajinikanth) और ज्योतिका (Jyotika) ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘तेजस’ और ‘इमरजेंसी’ में भी नजर आने वाली हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
4 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
23 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines