Kangana Ranaut Post On Will Smith Slap Incident: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को कुछ दिन पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF महिला जवान से जो थप्पड़ पड़ा था उसकी गूंज अभी तक सुनाई दे रही है। पूरा देश इस वक्त 2 हिस्सों में बंटा हुआ है। एक वो लोग जो कंगना के सपोर्ट में उतर आए हैं। दूसरे वो जो कंगना को थप्पड़ जड़ने वाली महिला सुरक्षाकर्मी को सही बता रहे हैं। इसी बीच कंगना लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन पर हाथ उठाने वाली महिला का सपोर्ट करने वाले लोगों पर सवाल दाग रही हैं।
कंगना रनौत ने थप्पड़ की रेप और मर्डर से की तुलना
हाल ही में कंगना ने एक पोस्ट शेयर कर कहा था कि हर खुनी, रेपिस्ट और चोर के पास ये क्राइम करने का कोई न कोई ठोस कारण होता है, बावजूद इसके उसे जेल होती है। अगर लोग किसी की बॉडी को बिना उसकी परमिशन के छूने या असॉल्ट करने वाले का सपोर्ट करते हैं, तो वो रेप और मर्डर को भी सपोर्ट कर रहे हैं। कंगना के इस बयान के बाद उन्हीं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब लोगों ने उनका एक पुराना पोस्ट ढूंढ निकाला है। दरअसल, ऑस्कर में जब थप्पड़ कांड हुआ था तो कंगना रनौत उस पर खुद को बोलने से रोक नहीं पाई थीं।
एक्ट्रेस का पुराना पोस्ट लगा लोगों के हाथ
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें विल स्मिथ स्टेज पर क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ते हुए नजर आ रहे थे। विल स्मिथ के इस कदम को कंगना ने खुलेआम सपोर्ट किया था। कंगना का अब वो पुराना पोस्ट सोशल मीडिया यूजर्स ने ढूंढ निकाला है। बता दें, विल स्मिथ के सपोर्ट में कंगना ने कहा था कि अगर कोई मुर्ख मेरी मां या बहन की बीमारी का कुछ लोगों को हंसाने के लिए मजाक बनाता, तो मैं भी विल स्मिथ ही तरह ही थप्पड़ जड़ देती। बहुत बढ़िया किया।
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut के थप्पड़ कांड पर खुलकर बोले देश के सांसद, जानें किसने क्या कहा?
विल स्मिथ के थप्पड़ को एक्ट्रेस के किया था सपोर्ट
कंगना ने जब विल स्मिथ के थप्पड़ कांड को सही ठहराया था तो लोग अब सवाल कर रहे हैं कि उनको जो थप्पड़ लगा है वो गलत कैसे हो गया? सोशल मीडिया पर ये पोस्ट वायरल होते ही लोग एक्ट्रेस से सवाल कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो कंगना को दोगला तक कह दिया है। उनका ये पोस्ट वायरल होते ही लोग एक्ट्रेस से पूछ कर रहे है कि उस महिला के थप्पड़ से भी तो वो सहमत होंगी?
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
6 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
7 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
9 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
10 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
15 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
17 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
17 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
19 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines