Lok Sabha Election Celebs Report Card 2024: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) का रिजल्ट आ चुका है। इस बार चुनाव में NDA और I.N.D.I.A के बीच मुकाबले की कड़ी टक्कर देखने को मिली है। इन चुनाव में फिल्म स्टार्स ने जबरदस्त एंट्री की। लिस्ट में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी और शत्रुघ्न सिन्हा से लेकर फिल्मों टीवी एक्टर अरुण गोविल तक के नाम शामिल हैं। अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुके ये स्टार्स राजनीति में उतर कर लोगों का कितना दिल जीत पाए हैं? और किस सेलिब्रिटी को चुनाव में कितने वोट मिले हैं? आइए एक नजर डालते हैं सेलेब्स के रिपोर्ट कार्ड पर।
Kangana Ranaut
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने पहली बार राजनीति में एंट्री की है। एक्ट्रेस भाजपा के टिकट पर पहली बार हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरीं और उन्होंने शानदार जीत हासिल की। कंगना ने 74755 वोट से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को हराया है।
Hema Malini
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से चुनावी मैदान में उतरीं। एक्ट्रेस पिछले दो बार से इस पर भाजपा सांसद रह चुकी हैं। अब उन्होंने 293407 वोट से जीत हासिल की है और मुकेश धनगर को करारी शिकस्त दी है।
यह भी पढ़ें: काराकाट से हार के बाद Pawan Singh ने दिया पहला रिएक्शन, बोले- हार तो क्षणिक है…
Pawan Singh
भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने मैदान में उतरे थे। हालांकि पवन को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के राजाराम सिंह ने उन्हें 105858 वोटों से हरा दिया है।
Arun Govil
टीवी के ‘राम’ यानी एक्टर अरुण गोविल ने भाजपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से चुनावी ताल ठोकी थी। एक्टर ने 10585 के मार्जिन से समाजवादी पार्टी की सुनीता वर्मा को हराया है।
Shatrughan Sinha
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने 59564 वोट के साथ भाजपा सांसद और कद्दावर नेता एसएस अहलूवालिया को हराया है।
Ravi Kishan
भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से ताल ठोकी। वह यहां से सांसद हैं और इसे बरकरार रखते हुए रवि किशन ने 103526 वोटों से जीत हासिल की है। वहीं सपा की काजल निषाद को हार का मुंह देखना पड़ा है।
Hans Raj Hans
मशहूर सिंगर हंस राज हंस पंजाब की फरीदकोट सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे। हालांकि 174529 वोट के साथ उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’
भोजपुरी सिंगर और एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरे थे। उन्हें 161035 के साथ हार का मुंह देखना पड़ा है। इस सीट से सपा के धर्मेंद्र यादव ने जीत हासिल की है।
Manoj Tiwari
भोजपुरी फिल्मों के एक्टर और सिंगर मनोज तिवारी का राजनीति से पुराना नाता रहा है। उन्होंने भाजपा के टिकट पर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से हुंकार भरी थी। एक्टर ने 138778 के साथ जीत हासिल की है। वहीं कन्हैया कुमार को हार का मुंह देखना पड़ा।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
26 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
14 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines