हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इंडस्ट्री या संसद... कहां है ज्यादा ड्रामा? Kangana Ranaut का क्या जवाब?

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस हमेशा ही अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में भी रहती हैं। हाल ही में कंगना ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री या संसद कहां ज्यादा ड्रामा होता है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी अभिनेत्री खूब एक्टिव रहती हैं। साथ ही कंगना बेबाकी से अपनी बात भी रखती हैं। हालांकि कई बार उनके दिए बयानों की वजह से वो सुर्खियों में भी छा जाती हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है। आइए जानते हैं कि क्या है मामला?

बॉलीवुड में ज्यादा ड्रामा है या संसद में?

दरअसल, हाल ही में कंगना रनौत को Agenda Aaj Tak 2024 में देखा गया इस दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया कि बॉलीवुड में ज्यादा ड्रामा है या संसद में। इस पर कंगना ने हंसते हुए कहा कि आपको पता है कि संसद भवन में ज्यादा ड्रामा है। कंगना ने आगे कहा कि मेरे लिए ये टाइम बहुत उतार-चढ़ाव वाला रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे फिल्मों में भी मेरे आगे-पीछे कोई नहीं था और मैंने खुद ही सब सीखा है।

ये फुल टाइम जॉब है- कंगना

कंगना ने आगे कहा कि हम तो बहुत छोटे लेवल पर हैं और बहुत काम होता है। ये बिल्कुल आसान नहीं था और मैंने बहुत कुछ सीखा है। ये फुल टाइम जॉब है और अगर आप सोचे कि फिल्में भी कर लें और ये भी तो ये पूरे समय की नौकरी है। कंगना ने राजनीति में अपने गोल पर बात करते हुए कहा कि इसके बारे में तो लोग सोचते हैं कि क्या आप उस लायक हैं या आपकी उतनी वैल्यू है। कंगना ने कहा कि ये हमे नहीं बोलना चाहिए बल्कि उनको बोलना चाहिए।

विज्ञापन

बॉलीवुड में कोई भी मजदूर का रोल नहीं निभाना चाहेगा

इसके आगे कंगना ने ‘पुष्पा 2’ पर बात करते हुए कहा कि हमारी एक फिल्म इंडस्ट्री है और हिंदी वालों ने मेन स्ट्रीम होने का ठेका क्यों लिया है। उन्होंने कहा कि ये लोग एक ही बबल में जीने वाले लोग हैं और ये इससे बाहर भी नहीं आना चाहते। इसलिए शायद मुझे इनसे ज्यादा परेशानी भी है। आजकल तो पता ही नहीं क्या चल रहा है खुद के ऊपर लाइट लगा लेते हैं। कंगना ने कहा कि आज बॉलीवुड में कोई भी मजदूर का रोल नहीं निभाना चाहेगा।

17 जनवरी 2025 को होगी रिलीज

गौरतलब है कि कंगना रनौत हमेशा ही किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। बीते कुछ दिनों पहले भी एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर सुर्खियों में थी। इस फिल्म पर रिलीज से पहले रोक लगा दी गई थी। वहीं, अब फिल्म को 17 जनवरी 2025 में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- इस फिल्म के बने 7 रीमेक, सारे HIT, 2024 में कर डाली 500 करोड़ पार की कमाई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola