Kangana Ranaut on Her Statements: बॉलीवुड एक्ट्रेस से भाजपा सांसद बन चुकीं एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्मों के साथ अब राजनीति को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा उनके मुखर बयान भी सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचाते रहते हैं। यही वजह है कि कई बार लोगों के मन में कंगना को लेकर गलत धारणाएं बन जाती हैं। अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इन मुद्दों पर खुलकर बात की है। उन्होंने राज शमनी के पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए अपने पूर्व में दिए गए बयानों की चर्चा की। साथ ही अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी और अपने किरदार के बारे में बात की।
कंगना रनौत ने राज शमनी से बातचीत में कहा कि उन्होंने अभी तक जितने भी बयान दिए हैं, इस बात का उन्हें बिल्कुल भी पछतावा नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने जो कहा वो सच ही रहा है। उसमें झूठ नहीं इसलिए मुझे पछतावा भी नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग उनसे डरते हैं। उन्होंने आगे से आकर कभी किसी के साथ झगड़ा शुरू नहीं किया है।
लोगों ने मुझे गलत नहीं समझा
कंगना रनौत ने पॉडकास्ट में अपने मन की बात करते हुए कहा कि ‘मुझे नहीं लगता कि कभी लोगों ने मुझे गलत समझा है। बल्कि मुझे तो लगता है कि लोगों को मुझसे डर लगता है। जो लोग बेईमान हैं और जिन्होंने दूसरों के साथ गलत किया है, जो अन्यायी हैं, वो मुझे देखते हैं तो डर जाते हैं। उन्हें मुझसे डर लगता है।’ एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि क्रूा उन्हें अपने किसी बयान से दुख पहुंचा है तो इस पर कंगना ने आगे कहा कि ‘मैंने जो बयान दिए मुझे उन पर पछतावा नहीं है। अगर मेरे बयान बेतुके होते तो क्या आप एक भी ऐसा बयान सुना सकते हैं?’
यह भी पढ़ें: National Awards जीतने वाले इन सेलेब्स को मिलेगी मोटी रकम, लिस्ट में देखें किसे मिलेगा कितना पैसा?
फेयरनेस क्रीम का ऐड नस्लवाद
कंगना रनौत ने आगे कहा कि ‘मैंने हमेशा वही कहा है जो सच रहा है। कभी किसी से झगड़ा नहीं किया। हां, मेरे साथ खिलवाड़ किया गया। मैं ही लड़ाई खत्म करने वाली हूं, मैं जानती हूं कि मैंने लड़ाई शुरू नहीं की।’ कंगना से जब राजनीति में जुड़ने की वजह पूछी गई तो एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं बैठकर कुछ नहीं करती। मेरा मानना है कि जिंदगी वहां ले जाती है, जिसके आप हकदार होते हैं। मैंने अपना बेस्ट किया है और मैं किसी से डरती नहीं हूं।’ कंगना रनौत ने आगे कहा कि ‘मैंने 10-15 करोड़ के फेयरनेस क्रीम ऐड के लिए मना किया है। मुझे नहीं लगता कि ये मुझे करना चाहिए था। ये नस्लवाद है।’
कब रिलीज हो रही इमरजेंसी?
गौरतलब है कि कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ अगले महीने 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाल नायर और दिवंगत सतीश कौशिक जैसे दिग्गज सितारे नजर आएंगे। फिल्म में 1975 में देश में लगाई गई इमरजेंसी के दौर की कहानी दिखाई जाएगी। वहीं कंगना रनौत फिल्म में भारत की पूर्व महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
5 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
9 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
9 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
10 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
11 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
12 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
12 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
13 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines