Kangana Ranaut को नहीं मिला राममंदिर के उद्घाटन का न्योता, Amitabh समेत ये पांच सितारे करेंगे दर्शन

Kangana Ranaut: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी के लिए 7 हजार मेहमानों को न्योता दिया गया है, लेकिन इसके लिए कंगना रनौत को आमंत्रित नहीं दिया गया है।

Kangana ranaut

एक्ट्रेस कंगना रनौत मंडी से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव।

विज्ञापन

Kangana Ranaut: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला (Ram Mandir Inaugration) के प्राण प्रतिष्ठा के जश्न की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए उन्होंने देश के महान हस्तियों को आमंत्रित किया है। लेकिन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को इसके लिए न्योता नहीं मिला है, उनका नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है। बता दें, इस लिस्ट में 3 हजार VVIP समेत कुल 7 हजार लोगों का नाम शामिल है। साथ ही ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और देवी सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सिंगर आशा भोंसले का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

सचिन तेंदुलकर सहित सात हजार लोगों को भेजा गया न्योता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर चुकी हैं, लेकिन हैरानी वाली बात है उद्घाटन में एक्ट्रेस को न्योता नहीं दिया गया है. इस समारोह के लिए दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन और मुकेश अंबानी सहित करीब सात हजार लोगों को ट्रस्ट ने न्योता भेजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तो इसके लिए पहले ही आमंत्रित किया जा चुका है। मशहूर हस्तियों के अलावा 1992 में मारे गए कारसेवकों के परिवारों को भी निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत, योग गुरु राम देव, उद्योगपति रतन टाटा, उद्योगपति गौतम अडानी भी शामिल होने वाले हैं। समय और तारीख की बात करें तो कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम करीब 3 घंटे तक चलेगा।

विज्ञापन

WhatsApp Image 2023-12-07 at 13.50.14 (1)

अयोध्या गई थीं कंगना

कंगना रनौत, अपनी लास्ट फिल्म ‘तेजस’ के लिए आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर पहुंची थीं, उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वेटिकन सिटी की तरह, अयोध्या मंदिर भी दुनिया के सबसे बड़े तीर्थ स्थलों में से एक बन जाएगा। उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि उनकी फिल्म में इस साइट की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। साथ ही पिछले महीने भी कंगना रनौत रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंची थीं, जहां उन्होंने राम मंदिर आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों को भी याद किया था, मंदिर बनाने वाले लोगों से भी बात की। बता दें, वह अक्सर अयोध्या मंदिर को लेकर बयान देती रहती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ