Kangana Ranaut-Nora Fatehi on Bollywood: अभिनेत्री कंगना रनौत और नोरा फतेही ने बॉलीवुड को निशाने पर लेते हुए अपने-अपने विचार रखें। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब किसी सितारे ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को सवाल उठाए हों। इसके पहले भी कई बार हिंदी सिनेमा को सेलेब्स के सवालों का सामना करना पड़ा है। हालांकि इन सबमें भी सवाल ये है कि आखिर बार-बार बॉलीवुड पर सवाल क्यों उठाे जानते हैं। आज हम बताने जा रहे हैं कि कंगना और नोरा से पहले कब-कब हिंदी सिनेमा को लेकर सेलेब्स ने सवाल किए हैं। आइए जानते हैं…
सितारों ने हिंदी सिनेमा पर उठाए सवाल
महिमा चौधरी
शाहरुख खान के अलावा कई बड़े सितारों संग काम कर चुकी महिमा चौधरी ने एक बार हिंदी सिनेमा को लेकर अपने विचार साझा किए थे। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि बॉलीवुड में लोगों को सिर्फ वर्जिन लड़कियों से मतलब होता था। जिन्होंने किस तक ना किया हो, हिंदी सिनेमा को ऐसी हीरोइनें चाहिए थी। बॉलीवुड में शादीशुदा या फिर जो महिलाएं मां बन गई है, उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिलता था। इसके आगे महिमा ने कहा था कि अब पहले जैसा कुछ भी नहीं रहा। आज के टाइम में हसीनाएं बहुत अलग और पावरफुल हो गई हैं। आज के समय की हीरोइनें अपने आप को साबित कर रही हैं और अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं।
नेहा शर्मा
तेलुगु फिल्म ‘चिरुथा’ में नजर आई नेहा शर्मा ने भी इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए कहा था कि यहां पर अगर आपके पास कई सारी फिल्में हैं, तो भी आपको नहीं पता होता कि उनमें से किन फिल्मों के लिए आपको रखा जाएगा और किन के लिए नहीं। एक्ट्रेस ने कहा कि एक बार जब मैं अपने एक रोल के लिए तैयारी कर रही थी और उसे करने वाली थी। उस टाइम मुझे टीम का तो पूरा साथ मिला, लेकिन फिर अचानक मुझे फोन आता है कि अब आप इसका हिस्सा नहीं रही। वजह पूछने पर पता लगा कि उस रोल के लिए किसी लाखों-करोड़ों फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर को रख लिया गया है। ऐसा करना गलता है।
नुसरत भरुचा
एक बार बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि भले ही कुछ भी हो, लेकिन बात जब महिलाओं पर बनीं फिल्मों की होती है, तो हमारी इंडस्ट्री ही हमारा साथ नहीं देती और हमें सीरियसली नहीं लेती है। ऐसे में दर्शकों के मन में आ जाता है कि ठीक है कोई नहीं… ये किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा कि महिलाओं पर बनीं फिल्में लोगों को देखनी होगी और मैं तब तक इस पर काम करूंगी, जब तक लोग इसे नहीं देखेंगे।
प्रियंका चोपड़ा
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी इंडस्ट्री के काले सच पर बात की। एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर यहां आपका कोई गॉडफादर नहीं है, तो आपका रहना बहुत मुश्किल है। एक टाइम ऐसा आ गया था जब मैंने इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला कर लिया था, क्योंकि यहां कि पॉलिटिक्स से मैं परेशान हो गई थी। इतना ही नहीं बल्कि लोगों से झगड़े होने लगे थे और मुझे यहां से अलग किया जा रहा था, तब मैंने इसे छोड़ने का फैसला किया और यूएस चली गई।
अमाल मलिक
सिंगर कंपोजर अमाल मलिक ने भी एक बार ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि जब फैंस मुझसे पूछते हैं कि मैं हिंदी फिल्मों में काम क्यों नहीं करता, तो उसका भी यही कारण है क्योंकि यहां पर लोग गुटबाजी और चमचागिरी में फंसे है। ये एक ऐसा सच है, जो लोगों के सामने आना चाहिए। इतना ही नहीं बॉलीवुड पर कई फिल्में भी बनी हैं, जिनमें इंडस्ट्री की सच्चाई को दिखाया गया है। इस लिस्ट में लक बाय चांस, हीरोइन और पेज 3 जैसी फिल्में शामिल है।
कंगना रनौत और नोरा फतेही
हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत और नोरा ने भी फिल्म इंडस्ट्री पर तंज कसा है। कंगना ने अपने एक पोस्ट में लिखा कि डार्क वेब के लिए भी केंद्र को कुछ करना चाहिए। कंगना ने लिखा कि कई सितारे इसके आदि हो गए हैं। अगर इस पर जांच होगी तो कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। नोरा ने भी हालिया इंटरव्यू में कहा कि राइटर्स को हमे अच्छे किरदार देने की जरुरत है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines