Kangana Ranaut पर 17 करोड़ का कर्ज, मंडी सीट पर नामांकन में सामने आई बॉलीवुड क्वीन की नेट वर्थ

Kangana Ranaut Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। एक्ट्रेस मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। नामांकन दाखिल करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी कुल संपत्ति का ब्योरा भी दिया है।

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Net Worth.

Kangana Ranaut Net Worth: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से आज नामांकन दाखिल कर दिया है। एक्ट्रेस भाजपा के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपनी कमर कस चुकी हैं। मंगलवार को नामांकन दाखिल करते हुए कंगना ने अपनी कुल संपत्ति का हलफनामा भी जमा कराया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी कुल संपत्ति 91.50 करोड़ रुपये दर्ज कराई है। इसके अलावा हलफनामा में उन्होंने अपना करोड़ों का घर, ज्वैलरी, लग्जरी कार वगैरह का पूरा ब्योरा भी दिया है।

विज्ञापन

कंगना रनौत की चल और अचल संपत्ति

12वीं पास कंगना रनौत की ओर से जमा कराए गए हलफनामे के मुताबिक, एक्ट्रेस के पास 2 लाख रुपये कैश है, जबकि उनके बैंक खाते, शेयर और ज्वैलरी को मिलाकर कुल चल संपत्ति 28,73,44,239 रुपये है। वहीं अचल संपत्ति 62,92,87,000 रुपये है। इसके अलावा कंगना के पास 6 किलो 700 ग्राम का सोना है, इसकी कीमत 5 करोड़ रुपये के आसपास बताई गई है। सोने की ज्वेलरी के अलावा उनके पास 60 किलो चांदी है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपये है।

विज्ञापन

कंगना रनौत डायमंड ज्वैलरी की मालकिन भी हैं। उनकी डायमंड ज्वैलरी की कीमत 3 करोड़ रुपये के आसपास है। एक्ट्रेस को महंगी गाड़ियों का काफी शौक है। उनके कार कलेक्शन में कई लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। हलफनामे के मुताबिक, कंगना रनौत के पास मर्सिडीज बेंज GLE एसयूवी और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज कार है, जिसकी कीमत 1.56 करोड़ रुपये बताई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

एक फिल्म के लिए चार्ज करती हैं मोटी रकम

कंगना रनौत का मंडी में एक बैंक अकाउंट है, जहां सिर्फ 7099 रुपये जमा हैं। इसके अलावा उनकी 50 LIC पॉलिसी हैं, जिसे उन्होंने 4 जून 2008 को खरीदा था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने शेयर में भी निवेश किया है। हलफनामे के मुताबिक, कंगना रनौत एक फिल्म के लिए 15-25 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं, जबकि ब्रांडेड ऐड करने के लिए वो करीब 3 से 3.5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

विज्ञापन

17 करोड़ रुपये का कर्ज

कंगना रनौत के पास मुंबई में 5 BHK अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत करीब 15 से 20 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनका एक बंगला हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थित है, जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। इसके अलावा एक्ट्रेस पर 17,38,00000 करोड़ रुपये का कर्ज है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ