Kangana Ranaut: बॉलीवुड से राजनीति में एंट्री करने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वैसे कंगना अपने बयान की वजह से चर्चा बटोरती हैं। मगर इस बार वो अपनी नई कार को लेकर लाइमलाइट में आ गई हैं। सत्ता के गलियों में दस्तक देने के बाद कंगना ने नई लग्जरी कार खरीदी है, जिसकी कीमत करोड़ो में है। कंगना को हाल ही में मुंबई की सड़कों पर नई कार में देखा गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
कंगना की नई कार
कंगना रनौत के पास पहले से ही एक आलीशान लग्जरी कार मौजूद थी। कंगना को अक्सर मर्सिडीज मेबैक एस 680 में देखा जाता था, जिसकी कीमत 3.6 करोड़ रुपए है। वहीं अब कंगना के कार कलेक्शन में एक और नाम एड हो गया है। कंगना रनौत ने मर्सिडीज मेबैक जीएसएल 600 खरीदी है, मुंबई के एक्स शोरूम में इस कार की कीमत 3.44 करोड़ है।
नई कार में दिखीं कंगना
कंगना रनौत को बीती रात मुंबई के एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया है। इस दौरान कंगना ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी थी। सैलून से बाहर निकलने के बाद कंगना सीधे अपनी चमचमाती नई कार में जाकर बैठ गईं। कंगना की नई सफेद रंग की मर्सिडीज मेबैक जीएसएल 600 देखकर इस कार पर फैंस का भी दिल आ गया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कंगना की नई कार की तारीफ की है तो कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है।
मंडी से चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत
आगामी लोकसभा चुनाव में कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनावी मैदान में उतरी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने कंगना को इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं कंगना को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने भी विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया है। बड़े पर्दे पर शानदार पारी खेलने के बाद अब कंगना राजनीति में क्या कमाल करती हैं? इसका फैसला 4 जून को आम चुनाव के नतीजों के साथ साफ हो जाएगा।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
12 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
13 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
16 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
17 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
22 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
23 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines