Kangana Ranaut Met Ajit Doval: बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ (Tejas) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी ये फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस की इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। साथ ही इन दिनों एक्ट्रेस अपनी इस फिल्म की प्रमोशन में समय बिता रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए ये जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (Ajit Doval) से मुलाकात की।
हाल में एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर अजीत डोभाल के साथ अपनी कुछ फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है, जिसमें वो बता रही हैं कि उनकी मुलाकात कैसी रही और दोनों के बीच किस बारे में बात हुई। साथ ही एक्ट्रेस का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा यूजर्स पोस्ट पर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: रोंगटे खड़े कर देने वाली इन Horror Movies की सच्ची हैं कहानियां, सुनकर कांप जाएगी रूह
Kangana Ranaut ने Ajit Doval से की मुलाकात
हाल में कंगना (Kangana Ranaut Met Ajit Doval) ने अपने ट्विटर हैंडल पर जो फोटोज शेयर की हैं उनमें दोनों एक फ्लाइट में नजर आ रहे हैं। साथ ही इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस लिखती हैं ‘किस्मत भी क्या कमाल है? आज सुबह फ्लाइट में मुझे सर्वकालिक महान श्री अजीत डोभाल जी के बगल में बैठने का मौका मिला, ‘तेजस’ (हमारे सैनिकों को समर्पित एक फिल्म) के प्रमोशन के दौरान मुझे उन सर से मिलने का मौका मिला जो हर सैनिक के हैं प्रेरणा। मैं इसे एक महान शगुन मानता हूं। जय हिंद’।
Kangana Ranaut का वर्कफ्रंट
वहीं, अगर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के काम की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द सर्वेश मेवाड़ा (Sarvesh Mewada) द्वारा लिखित और निर्देशित हुई फिल्म ‘तेजस’ में नजर आने वाली हैं, जिसके ट्रेलर को खूब पसंद किया गया था। फिल्म में कंगना फाइटर पायलट तेजस गिल के किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा फिल्म अगले कंगना ‘इमरजेंसी’ (Emergency) में भी नजर आने वाली हैं, जिसमें कई बड़े स्टार्स कई किरदारों में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
संबंधित खबरें
मैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
59 mins agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 hr agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
2 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
5 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
5 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
22 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
23 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines