हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

राजा बेटा मुझे बहुत मिले हैं, मैंने फिल्मों से हीरो ही खत्म कर दिए, जनसभा में Kangana Ranaut के तीखे बोल

Kangana Ranaut: कंगना रनौत इन दिनों खूब जोर-शोर से चुनाव प्रचार में बिजी हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर भी चर्चा में हैं। जब से कंगना ने राजनीति के मैदान में कदम रखा है, तब से एक्ट्रेस लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut, image credit- instagram

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों खूब जोर-शोर से चुनाव प्रचार में बिजी हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर भी चर्चा में हैं। जब से कंगना ने राजनीति के मैदान में कदम रखा है, तब से एक्ट्रेस लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हाल ही में कंगना ने एक बार फिर से बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधा है। आइए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा?

कंगना ने साधा निशाना

दरअसल, मनाली में चुनावी जनसभा के दौरान हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और हिमाचल के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह का नाम लिए बगैर उन पर तंज कसा है। जी हां, कंगना ने कहा कि एक बड़ा पप्पू दिल्ली में बैठा है और छोटा पप्पू हिमाचल में है। इतना ही नहीं बल्कि कंगना ने आगे कहा कि छोटे पप्पू का कहना है कि कंगना गौमांस खाती है।

आपके पास अगर कोई सबूत है तो जनता को दिखाए- कंगना

कंगना के तीखे बोल यहीं नहीं रूके। जी हां, एक्ट्रेस ने आगे कहा कि यदि आपके पास सबूत है या फिर आपके पास कोई वीडियो, रेस्टोरेंट का बिल, फोटो कुछ भी है तो जनता को दिखाए। बता दें कि हाल ही में विक्रमादित्य सिंह ने बीफ खाने को लेकर भाजपा और कंगना पर तीखा हमला बोला था। अब कंगना 5 दिन बाद मुंबई से लौटी तो एक्ट्रेस ने आज मनाली में इसका जवाब दिया है।

विज्ञापन

ऐसे राजा बेटा मुझे बहुत मिले हैं- कंगना

जनसभी में कंगना ने कहा कि ऐसे राजा बेटा मुझे बहुत मिले हैं। फिल्म इंडस्ट्री में भी ऐसे बहुत से लोगों से सामना हुआ है। फिल्म इंडस्ट्री में लड़कियों को इस्तेमाल करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ जब मैंने आवाज उठाई तो मुझे जेल में डालने की कोशिश की गई, लेकिन मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सके। मैंने अपनी फिल्मों से हीरो ही खत्म कर दिए। बता दें कि अब कंगना का ये बयान खूब चर्चा में बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- Oscars 2025: 97वें Academy Awards का ऐलान, जानें भारत में कब देख सकेंगे लाइव प्रसारण?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola