Lock Upp 2 Contestants Update: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18‘ का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है। शो को लेकर हर दिन अपडेट्स सामने आ रहे हैं। सेलेब्स के नाम भी आने शुरू हो गए हैं, जो शो का हिस्सा बन सकते हैं। इस बीच कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ के दूसरे सीजन को लेकर भी अपडेट आ गया है। जाहिर है कि एक्ट्रेस इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी ये फिल्म अगले महीने सितंबर में रिलीज हो रही है। इस बीच कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ पर अपडेट आ गया है। ये शो कब से शुरू होगा इसकी डिटेल तो सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि ‘बिग बॉस 18’ के आसपास ही कंगना रनौत का शो भी टीवी पर एंट्री देगा।
टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘लॉकअप 2’ अक्टूबर से शुरू हो सकता है। इस बीच शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की संभावित लिस्ट भी सामने आ गई है। इस लिस्ट में 9 सेलेब्स के नाम शामिल हैं, जो कंगना रनौत की ‘लॉकअप 2’ के कैदी बनेंगे। आइए जानते हैं कि लिस्ट में कौन-कौन से नाम हैं?
नए कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने
जाहिर है कि कंगना रनौत का यह रियलिटी शो ‘लॉकअप’ साल 2022 में रिलीज हुआ था। शो एमएक्स प्लेयर पर टेलीकास्ट हुआ था, जिसके पहले सीजन के विनर स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी बने थे। इसके बाद मुनव्वर ने ‘बिग बॉस 17’ की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। उनके अलावा शो में अंजलि अरोड़ा, प्रिंस नरूला, करणवीर बोहरा, जैसे कई सितारे नजर आए थे। अब दूसरे कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ के दूसरे सीजन पर अपडेट के साथ ही नए कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आने लगे हैं।
यह भी पढ़ें: क्या मैं रखैल थी…? मशहूर एक्ट्रेस ने कोर्ट में पति की उड़ाई धज्जियां, शुरू हुई थी तलाक की सुनवाई
लिस्ट में इन सेलेब्स के नाम शामिल
‘लॉकअप 2’ के लिए जिन 9 सेलेब्स के नाम सामने आए हैं, उनमें सबसे पहला नाम कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक का है। उनके अलावा ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की एक्स कंटेस्टेंट शिवानी कुमारी का नाम भी सामने आ रहा है। इसके अलावा लिस्ट में पुनीत सुपरस्टार, मैक्सटर्न, एमीवे बंटाई, डॉली चायवाला, दीपिका आर्या, उमर रियाज और सौंदर्या शर्मा का नाम भी शामिल है। बता दें कि उमर रियाज और सौंदर्या शर्मा पहले बिग बॉस का पार्ट रह चुके हैं। पुनीत सुपरस्टार भी बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आए थे लेकिन उनके एंग्री और लाउड बिहेवियर के चलते उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
दोनों शोज की प्रीमियर डेट सेम?
बता दें कि कंगना रनौत के ‘लॉकअप 2’ के साथ ही ‘बिग बॉस 18’ को लेकर भी काफी चर्चाएं चल रही हैं। इंटरेस्टिंग बात ये है कि दोनों ही शो की प्रीमियर डेट आसपास बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि दोनों ही शो 5 अक्टूबर से शुरू हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो वाकई टीवी के दो बड़े रियलिटी शोज में कड़ी टक्कर देखी जाएगी। वहीं फैंस भी दोनों शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
10 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
12 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
16 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines