Kangana Ranaut on BJP Win in Maharashtra: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत आज मनाली से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। इस दौरान उन्होंने भुंतर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर खुशी जताई। कंगना ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिली ये बड़ी सफलता उनके नेतृत्व की ताकत को दर्शाती है।’ क्या कुछ कहा कंगना ने, चलिए आपको बताते हैं।
पीएम मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता
कंगना ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता हैं और उनका नेतृत्व भारत के लिए एक बड़ी उम्मीद बन चुका है। उन्होंने कहा, ‘आज भारत की जनता प्रधानमंत्री मोदी के ब्रांड पर विश्वास करती है और यही विश्वास भाजपा की जीत की वजह है। पहले कांग्रेस को भी एक ब्रांड माना जाता था, लेकिन अब कांग्रेस एक क्षेत्रीय पार्टी बनकर रह गई है।’
‘भारत की जनता स्थिर सरकार चाहती है’
कंगना रनौत ने ये भी साफ किया कि मौजूदा समय में भारतीय जनता स्थिर सरकार चाहती है, जो मोदी सरकार के नेतृत्व में पूरी होती है। उनका कहना था कि मोदी की सरकार में विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं और यही कारण है कि महाराष्ट्र में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है।
एक्ट्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी अजेय हैं और भारतीय जनता ने उन्हें अजेय बना दिया है। उनका जीवन तपस्या और संघर्ष से भरा है, जो देश के लिए उनके योगदान को और अहम बनाता है।’
कांग्रेस पर कंगना का तीखा हमला
इस दौरान कंगना ने कांग्रेस पर भी जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि ‘जो लोग महिलाओं इज्जत उतारते हैं वो दैत्य हैं और ये दैत्यों की हार है। इसके अलावा कंगना ने कहा कि इतिहास गवाह है कि हम दैत्यों और देवताओं की कैसे पहचान करते हैं। हमेशा जीत सच्चाई की ही होती है।’
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्टर Brad Pitt बेहोश होकर जमीन पर गिरे, अस्पताल में कराया गया भर्ती
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
52 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines