Kangana Ranaut Invites Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेसकंगना रनौत अब अपना सालों पुराना सपना पूरा करने जा रही हैं। हिमाचल प्रदेश में अपना खुद का कैफे ‘द माउंटेन स्टोरी’ खोल रही हैं। कंगना ने इस शुभ काम के लिए 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे का दिन चुना है। ये उनके जीवन का एक और नया कदम है, जहां वो अब बिजनेस वुमन भी बनने जा रही हैं।
हिमाचल में कंगना खोल रहीं रेस्टोरेंट
पिछले साल कंगना ने भाजपा के टिकट पर हिमाचल प्रदेश के मंडी से संसद की सीट जीती थी और साथ ही अपनी पहली फिल्म ‘एमरजेंसी’ का निर्देशन भी किया था। अब कंगना अपने गृह राज्य में पहला कैफे खोल रही हैं। कंगना ने अपनी पूरे सफर में कई नए मील के पत्थर तय किए हैं और ये उनका सपना था जिसे वो अब वास्तविकता में बदल रही हैं।
दीपिका को सबसे पहले किया इन्वाइट
हाल ही में कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें वो दीपिका पादुकोण से अपनी कैफे में पहले ग्राहक के तौर पर आने का आग्रह करती हुई दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो साल 2013 के इंटरव्यू का है जिसमें कंगना से पूछा गया था कि ‘दस साल बाद आप क्या करना चाहेंगी?’
जहां इस सवाल के जवाब में दीपिका ने जवाब दिया था मुझे लगता है मैं वही कर रही रहूंगी वहीं कंगना ने अलग जवाब दिया। कंगना ने कहा था ‘मुझे एक रेस्तरां खोलना है, जहां मैं दुनिया भर का मेन्यू लाऊं। मैंने पूरी दुनिया में खाना खाया है और बेहतरीन रेसिपी अपने रेस्टोरेंट में भी लाना चाहती हूं। मैं एक बहुत ही खूबसूरत कैफे चाहती हूं, क्योंकि मुझे खाने का बहुत शौक है।’
इसके बाद दीपिका ने मजाक में कहा था ‘मैं तुम्हारी पहली ग्राहक बनूंगी।’ कंगना ने ये वीडियो फिर से अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा कि ‘अगर ‘वॉक्स द टॉक’ का कोई चेहरा होता तो वो मैं होती।’ इसके साथ ही कंगना ने दीपिका को अपने पहले ग्राहक के तौर पर भी इन्वाइट किया।
कंगना और दीपिका के बीच पुरानी खटास
हालांकि कंगना और दीपिका के बीच कभी अच्छे रिश्ते नहीं रहे हैं। 2018 में जब दीपिका पादुकोण के खिलाफ राजपूत करणी सेना ने धमकी दी थी कि वो उनकी ‘पद्मावत’ फिल्म में रानी पद्मावती के किरदार को लेकर उनका नाक काट देंगे, तो कंगना ने इस धमकी के खिलाफ हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था। हाल ही में कंगना ने ये भी कहा था कि उन्होंने ‘पद्मावत’ में दीपिका का रोल ठुकरा दिया था, क्योंकि उन्हें वो रोल बिल्कुल अच्छा नहीं लगा था।
यह भी पढ़ें: Netflix पर Pakistan में ट्रेंड हो रहीं ये 10 फिल्में, लिस्ट में भारतीय फिल्मों का बोलबाला
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines