Kangana Ranaut Chirag Paswan Video: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) लोकसभा चुनाव 2024 जीतने के बाद से सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस लाइमलाइट बटोरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं। वहीं, आज उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है जिसे देखने के बाद कंगना के फैंस की एक्साइटमेंट सांतवे आसमान पर है। अब एक्ट्रेस को संसद जाते हुए स्पॉट किया गया, लेकिन इस दौरान वो अकेली नजर नहीं आईं। बल्कि कंगना को चिराग पासवान (Chirag Paswan) के साथ देखा गया है।
कंगना और चिराग का संसद से वीडियो वायरल
दरअसल, उस दौरान चिराग ने जिस तरह से कंगना को रोककर गले लगाया था, लोग इनकी केमिस्ट्री देखकर फिदा हो गए थे। वहीं, एक बार फिर अब ये दोनों साथ में नजर आए हैं और एक बार फिर इनके चेहरों पर वो मुस्कान दिखाई दे रही है जिसकी चमक से सोशल मीडिया यूजर्स की आंखें फटी रह गईं। अब संसद के बाहर इन दो पुराने दोस्तों को गपशप करते हुए देखा गया। इनके मिलने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
गले मिलते दिखे कंगना और चिराग
वीडियो में देखा जा सकता है कि साड़ी पहने हुए कंगना संसद आती हैं तो उन्हें चिराग मिलते हैं। इसके बाद दोनों पहले हाथ मिलाते हैं और फिर गले लगते हैं। बाद में दोनों बातें करते हुए आगे बढ़ते हैं और स्माइल करते हुए एक-दूसरे को ताली देते हैं। इनकी केमिस्ट्री देखने के बाद अब लोगों ने कंगना और चिराग के हैशटैग बनाने भी शुरू कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora और Arjun Kapoor के रिश्ते में आए ट्रस्ट इश्यूज? एक्ट्रेस के क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई टेंशन
फैंस ने जोड़ दिया रोमांटिक एंगल
बता दें, चिराग पासवान को अब नेशनल क्रश बताया जा रहा है। वहीं, उनका लिंकअप उनकी को-स्टार रहीं एक्ट्रेस कंगना से किया जा रहा है। इनकी दोस्ती और केमिस्ट्री के चर्चे पूरी दुनिया में हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
2 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
5 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
6 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
9 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
9 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines