Kangana Ranaut Manali House: भले ही फिल्म इंडस्ट्री की पंगा क्ववीन कहलाती हों कंगना रनौत, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि वो एक धाकड़ एक्ट्रेस हैं। 100 करोड़ी फिल्म देने के लिए उन्हें किसी खान या कपूर की जरूरत नहीं। कंगना ने अपने दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाई है और आज एक दिग्गज एक्ट्रेस मानी जाती हैं।
हिमाचल प्रदेश में के छोटे से गांव भम्बाला में 23 मार्च 1987 को हुआ था कंगना का जन्म। अपना सपना पूरा करने के लिए 16 साल की उम्र में ही वो घर से भाग गई थीं। बॉलीवुड में शुरुआत काफी स्ट्रगल के साथ हुई, लेकिन इसके बाद फिल्म गैंग्सटर जैसी फिल्म मिली और फिर वो पीछे नहीं पलटीं। फैशन, क्वीन, तनु वेड्स मनु , मणिकर्णिका और थलाइवी जैसी फिल्मों ने उन्होंने बॉलीवुड में क्वीन बना दिया।
और पढ़िए – Imran Khan Avantika Divorce: इमरान खान-अवंतिका मलिक का हुआ तलाक, इस पोस्ट ने दिया हिंट
कंगना ने शोहरत के साथ खूब दौलत भी कमाया है। वो करोड़ों की मालकिन हैं। हर महीने वो करोड़ों कमाती हैं और बहुत लक्जरी लाइफ स्टाइल जीती हैं। कंगना एक फिल्म के लिए करीब 15 से 17 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वहीं, विज्ञापन के कंगना 2 से 4 करोड़ रुपये तक लेती हैं।
कंगना ने मुंबई में एक आलीशान फ्लैट ले रखा है…साथ ही मनाली में भी उन्होंने एक खूबसूरत बंगला खरीदा हुआ है। कंगना को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है, उनके पास कारों का भी अच्छा खासा कलेक्शन है। इंटरनेट पर मौजूद आकड़ों के मुताबिक कंगना 96 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। कंगना की सबसे महंगी प्रॉपर्टी उनका मनाली वाला बंगला है।
महल जैसा घर
खूबसूरत पहाड़ और वादियों के शहर मनाली में पूरे 30 करोड़ खर्च कर कंगना ने महल जैसा घर बनवाया है। कंगना ने सबसे पहले मनाली में 10 करोड़ की जमीन खरीदी थी। बाद में उन्होंने इस जमीन पर 20 करोड़ की लागत से शानदार बंगला बनवाया।
इकोफ्रेंडली है घर
7600 स्क्वेयर फीट में फैले कंगना के बंगले को को बनाने में पारंपरिक पहाड़ी वास्तुकला का ध्यान रखा गया है साथ ही ये घर पूरी तरह से इकोफ्रेंडली है। विटेंज तरीके से बने कंगना के इस बंगले में कुल आठ कमरे हैं। नदी के पत्थरों, स्लेट और लकड़ी से बने हैं। उनके घर का निमार्ण पूरी तरह से पहाड़ी शैली में किया गया है। उनके घर में आप हिमाचली झलक देख सकते हैं।
और पढ़िए – ‘मैं शॉक्ड था, जब लोगों ने मेरे भारतीय नागरिकता लेने पर सवाल उठाए थे’, पहली बार खुलकर बोले अदनान सामी
कंगना के बंगले में 8 कमरे होने के साथ डाइनिंग रूम, फायर प्लेस, जिम भी है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक योगा रूम भी बनवाया है। कगंना के घर की छत पर टॉप ग्लास रूफ लगवाया गया है। कंगना के घर में पहाड़ी लकड़ी की बनी क्वलासी सीढ़ियां हैं, जहां पुरानी पेंटिंग्स और तस्वीरों से डेकोरेशन किया गया है।
उनके घर में बेहद शानदार फर्नीचर और सजावट आपको देखने को मिलते हैं। इस बंगले का इंटीरियर शबनम गुप्ता ने तैयार किया है और इस घर के इंटीरियर में उन्हें 9 महीने का वक्त लगा था।
कंगना रनौत के घर की बालकनी से पहाड़ों और वादियों का अद्भूत नजारा देखने को मिलता है। उनके घर की हर एक खिड़की से बर्फ से लदी पहाड़ियां दिखती हैं। कंगना जब भी फुर्सत में होती हैं वो सीधा अपने मनाली वाले घर की यात्रा करती है। परिवार के साथ सुकून से वक्त गुजारती हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines