हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Chandramukhi 2 से सामने आया Kangana Ranaut का फर्स्ट लुक, पहचाना होगा मुश्किल

विज्ञापन
Chandramukhi 2 Kangana Ranaut Look

Chandramukhi 2 Kangana Ranaut Look: अपने बेबाक अंदार और बयानों को लेकर पहचाने जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जल्द ही पी वासु (P. Vasu) के निर्देशन में बनी ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2) में साउथ सुपरस्टार राघव लॉरेंस (Raghava Lawrence) के साथ नजर आने वाली हैं। हाल में फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक जारी हुआ है, जिसको एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंडस्टाग्राम अकाउंट पर से शेयर किया है। कंगना के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। कंगना के जारी हुए इस फर्स्ट लुक में एक्ट्रेस को पहचान पाना काफी मुश्किल हो सकता है। हालांकि, उनके इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।

‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2) से अपने पहले लुक को शेयर करते हुए एक्ट्रेस कैप्शन में लिखती हैं ‘सुंदरता और मुद्रा जो हमारा ध्यान खींच लेती है! पेश है चंद्रमुखी 2 से चंद्रमुखी के रूप में कंगना रनौत का ईर्ष्यापूर्ण, प्रभावशाली और भव्य फर्स्ट लुक ‘। कुछ ही देर पहले जारी किए गए इस लुक पर फैंस कमेंट्स कर जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Scam 2003 Teaser: अब पब्लिक देखेगी कैसे हुआ था 30 हजार करोड़ का स्टैम घोटाला? ‘Scam 2003’ का टीजर आउट

चंद्रमुखी 2 से Kangana Ranaut ने शेयर किया फर्स्ट लुक

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्टर में कंगना महारानी के लुक में नजर आ रही हैं, जो उनको काफी अक्ट्रैक्टिव बना रहा है। साथ ही पोस्टर में एक्ट्रेस भारी भरकम ग्रीन कलर का साड़ी में नजर आ रही हैं।

उसके साथ एक्ट्रेस ने हैवी ज्वैलरी भी कैरी की हुई है, जिसमें कंगना बेहद सुंदर लग रही हैं। उनके फैंस को भी कंगना का ये लुक काफी पसंद आ रहा है। फैंस का कहना है कि ‘चंद्रमुखी के किरदार के साथ इस बार सच में इंसाफ हुआ है’।

तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक है Chandramukhi 2

बता दें कि इससे पहले भी मेकर्स ने ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2) से कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की एक झलक ने दिखाई थी, जिसमें केवल कंगना की आंखें दिखाई गई थीं।

कंगना रनौत और राघव लॉरेंस (Kangana Ranaut and Raghav Lawrence) की ये फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म तमिल फिल्म ‘चंद्रमुखी’ की हिंदी रीमेक है। ये फिल्म पांच भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें