Scam 2003 Teaser: अब पब्लिक देखेगी कैसे हुआ था 30 हजार करोड़ का स्टैम घोटाला? 'Scam 2003' का टीजर आउट

Scam 2003 Teaser Released

Scam 2003 Teaser Released

Scam 2003 Teaser Released: ‘स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी’ (Scam 1992 – The Harshad Mehta Story) सीरीज की अपार सफलता के बाद दर्शक काफी समय से ‘द स्कैम 2003- द तेलगी स्टोरी’ (The Scam 2003 – The Telgi Story) का इंतजार कर रहे थे। दर्शकों का इंतजार खत्म हो चुका है। सीरीज का टीजर आ उट हो चुका है, जिसको काफी पसंद किया जा रहा है। ये सीरीज साल 2003 में हुए सबसे बड़े स्टाम्प घोटाले (Stamp Scam) पर आधारित है, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। जारी किए गए टीजर में तेलगी का किरदान निभाने वाले एक्टर को खुलासा कर दिया गया है।

विज्ञापन

1 मिनट 26 सेकेंड का टीजर काफी धमाकेदार है। टीजर के शुरुआत में पहले 1992 द हर्षद मेहता द्वारा किए गए 5000 करोड़ के फाइनेंशियल स्कैम पर बनी सीरीज की एक झलक से की गई है। इसके बाद ‘स्कैम 300’ के छोटे-छोटे सीन्स दिखाए जा रहे हैं। टीजर में दिखाया गया है कि कैसे 2003 में 30 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Scam 2003 Teaser में दिखाया गया है असली सच

साथ ही टीजर में खुलासा किया गया है कि इस स्कैम का मास्टरमाइंड अब्दुल करीम तेलगी (Abdul Karim Telgi) था। टीजर में तेलगी का को डायलॉग बोलते हुए सुना जा सकता है। वो कहता है ‘मुझे पैसे कमाने का कोई शौक नहीं है, क्योंकि पैसा कमाया नहीं जाता, बनाया जाता है’। इस सीरीज में अब्दुल करीम तेलगी का किरदार गगन देव रियार (Gagan Dev Riar) निभाने जा रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी The Scam 2003 – The Telgi Story

एप्लॉज एंटरटेनमेंट (Applause Entertainment) के बैनर तले बनी ‘स्कैम 2003- द तेलगी स्टोरी’ सीरीज को फिल्ममेकर हंसल मेहता (Hansal Mehta) द्वारा बनाया जा रहा है। वहीं, इस सीरीज का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। बात दें कि ये सीरीज जर्नलिस्ट संजय सिंह (Journalist Sanjay Singh) की किताब ‘रिपोर्टर की डायरी’ पर आधारित है। ये सीरीज 2 सितंबर से सोनी लिव पर रिलीज होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ