Kangana Ranaut Favorite Dish: कंगना रनौत ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मजेदार खुलासा किया है। वैसे तो कंगना जब भी कुछ बोलती हैं तो मसाला ही मिलता है, लेकिन इस बार तो उन्होंने एक मसालेदार रेसिपी ही दे डाली है। दरअसल, एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस से खाने को लेकर बातचीत की गई। जिसमें उन्होंने रिवील किया कि उन्हें तीखा खाना काफी पसंद है। इसके बाद कंगना ने बताया कि वो ज्यादातर साधारण खाना पसंद करती हैं, खासकर इंडियन फूड उन्हें ज्यादा पसंद है।
कंगना ने क्यों छोड़ा नॉन वेज?
कंगना ने आगे रिवील किया कि उन्हें एक टाइम पर खाने में एक्सपेरिमेंट करना काफी पसंद था। वो बोलीं कि एक टाइम पर वो बड़ी एक्सपेरिमेंटल थीं। जब उनसे सवाल किया गया कि उन्हें क्या-क्या पसंद था? तो कंगना ने जवाब देते हुए कहा, ‘खाया है, बहुत कुछ खाया है। अब मैं वेजीटेरियन बन गई।’ नॉन वेज छोड़ने के पीछे का कारण भी कंगना ने रिवील कर दिया है। उन्होंने कहा नॉन वेज सूट नहीं कर रहा उन्हें। वैसे उन्हें सी फूड बहुत पसंद है। लेकिन 1-2 साल से वो वेजिटेरियन हो गई हैं और ये उन्हें काफी सूट भी कर रहा है।
क्या है कंगना की पसंदीदा वेजीटेरियन डिश?
इसके बाद कंगना से पूछा गया कि वेजीटेरियन में उन्हें क्या पसंद है? इसका जवाब देते हुए कंगना ने न सिर्फ अपनी पसंदीदा डिश का नाम बताया बल्कि अपनी खुद की रेसिपी भी सबके शेयर कर दी। कंगना ने कहा, ‘वेजीटेरियन में तो में एक आलू बनाती हूं, इतना जबरदस्त आलू, मुझे आलू बहुत पसंद है और उसके साथ पकोड़ा कढ़ी और राइस।’ अब कंगना के ये फेवरेट आलू कैसे बनते हैं? इसकी रेसिपी भी जान लेते हैं ताकि आप भी घर पर इसे बनाकर जान सकें कि आखिर कंगना इतने शौक से क्यों खाती हैं?
यह भी पढ़ें: ‘क्या फायदा Salman Khan होने का’, एक्ट्रेस ने कर दी ऐसी हरकत, खुला रह गया भाईजान का भी मुंह
रेसिपी कर लें नोट
कंगना ने अपनी सीक्रेट रेसिपी रिवील करते हुए कहा, ‘सबसे पहले सरसों का तेल लेना है, उसमें थोड़ा करी पत्ता डालो और राई के दाने डालो और उसे अच्छे से फ्राई करो, क्वांटिटी थोड़ी ज्यादा लेनी पड़ेगी। फिर आलुओं को फ्राइज की शेप में कांटों और हरी मिर्च लम्बी-लम्बी काटकर उसमें डाल दो, हल्की-सी हल्दी डालो और अपने सारे आलू लेकर उसमें डाल दो और ऊपर से फटाफट बंद कर दो, ताकि करी पत्ते का जो पूरा स्मेल और टेस्ट है उसमें चला जाए। फिर फ्राई करो और जब वो पकने से 2-3 मिनट दूर रह जाए, तो उस पर लाल मिर्ची पाउडर डाल दो। पूरे लाल हो जाएंगे और फिर चावल और पंजाबी पकोड़ा कड़ी के साथ ये लाल आलू खाओ।’
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
30 mins agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
11 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
12 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
22 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
22 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines