Kangana Ranaut on Bollywood Industry: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मच अवेटेड फिल्म ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद अब फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में कंगना तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म में कंगना के दमदार डायलॉग्स, शानदार एक्टिंग और पावरफुल परफॉर्मेंस पहले से ही फिल्म में चार चांद लगा रही है। इसके अलावा फिल्म में अनुपम खेर भी अपने शानदार अभिनय से फैंस का दिल जीतने के लिए एकदम तैयार हैं। इसी बीच अब फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कंगना ने मीडिया से बातचीत करते हुए कुछ ऐसा बोल दिया कि फिर से विवाद खड़ा हो गया।
बॉलीवुड पर कंगना का हमला
कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वो हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं जिसके बाद कई बार उन्हें विवादों का सामना भी करना पड़ता है। अब कुछ इसी तरह का बयान कंगना ने फिर से दे दिया है। कंगना रनौत ने ‘इमरजेंसी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद हंगामा मच गया। दरअसल कंगना ने इवेंट के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा ”बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ लोग आपकी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करते हैं कि आपकी फिल्म रिलीज हो और वो नेगेटिव पीआर कराके कैसे आपके प्रोजेक्ट को फ्लॉप बनाएं”
करियर्स बर्बाद करते हैं लोग- कंगना
आगे बात करते हुए कंगना ने कहा कि ”बस यही मेरी चिंता है और हमारी इंडस्ट्री के लोग बहुत ज्यादा खराब हो सकते हैं बस आपकी फिल्म को फ्लॉप कराने के लिए, वो तो हमने देखा भी है। वो करियर्स भी बर्बाद कर सकते हैं इसलिए हम बस उसी से झिझक रहे हैं। वैसे तो मैं संसद में भी काफी बोलती हूं ऐसी कोई बात नहीं है।”
जब कंगना ने ये बयान दिया तो उस वक्त उनके साथ दिग्गज एक्टर अनुपम खेर भी मौजूद थे। कंगना की इस बात को सुनकर अनुपम भी हंसने लगे। आपको बता दें फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है जिसके बाद दर्शकों की ओर से एक्टर्स और दमदार स्टोरी को काभी सराहा जा रहा है। फिल्म 6 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।
कंगना का शाहरुख-सलमान पर बयान
ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर कंगना ने बॉलीवुड के तीनों खान्स पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि वो खान्स की फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूस करना चाहेंगी। वो चाहती हैं कि वो उनके टेलेंट को अपनी फिल्म में दिखाएं। हैरान कर देने वाली बात ये है कि इससे पहले कंगना कहा करती थीं कि उन्हें इंडस्ट्री के किसी खान के साथ काम नहीं करना है क्योंकि वो अपनी फिल्मों में एक्ट्रेसेस को ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं देते।
यह भी पढ़ें: घायल हालत में साउथ के मशहूर एक्टर ने की फिल्म की शूटिंग, जानिए अब कैसी है हालत?
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines