2024-2025 Release Film Near Emergency: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को फाइनली उसकी रिलीज डेट मिल गई है। कई अड़चनों के बाद फिल्म को उसकी रिलीज डेट मिली है। ऐसे में फैंस इस फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। फिल्म अगले साल यानी 2025, जनवरी 17 को रिलीज होगी। भले ही कंगना की इस फिल्म को बड़े विवाद के बाद रिलीज डेट मिली है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उतरना फिल्म के लिए आसान नहीं होना वाला क्योंकि इसके आस-पास कई बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। आइए जानते हैं कि कंगना की इस फिल्म के आस-पास कौन-सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं?
कौन-कौन-सी फिल्में होंगी रिलीज?
लाहौर 1947
सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लाहौर 1947’ कंगना की फिल्म के कुछ दिन बाद ही रिलीज होगी। फिल्म ‘लाहौर 1947’, 26 जनवरी 2025 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। इस फिल्म को रिपब्लिक डे के खास मौके पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीज का हर कोई बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
स्काई फोर्स
कंगना की फिल्म से महज 8 दिन बाद ही अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्काई फोर्स’ रिलीज की जाएगी। ये फिल्म 25 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय कुमार की इस फिल्म की बात करें तो मेकर्स का दावा है कि फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में 1965 में हुई खतरनाक पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की घटना का दिखाया जाएगा।
फतेह
कंगना की ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को सिनेमाघरों में लगेगी, लेकिन इस फिल्म को चुनौती देने के लिए पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर सोनू सूद और जैक्लीन फर्नांडिस की फिल्म ‘फतेह’ मौजूद होगी। जी हां, फिल्म ‘फतेह’ 10 जनवरी 2025 को रिलीज की जा रही है। इसलिए कंगना की फिल्म को बेहद तैयारी के साथ बॉक्स ऑफिस पर एंट्री करने की जरूरत है।
इक्कीस
एक तरफ तो कंगना की फिल्म के लिए चुनौती और दूसरी और दो फिल्मों का क्लैश। जी हां, सोनू सूद और जैक्लीन फर्नांडिस की फिल्म ‘फतेह’ के साथ ही
1971 के युद्ध पर बनी फिल्म ‘इक्कीस’ भी रिलीज हो रही है। दोनों फिल्में एक ही दिन यानी 10 जनवरी 2025 को रिलीज हो रही है, तो दोनों में महाटकराव होगा। ऐसे में इन दोनों का आपस में भिड़ना और फिल्म ‘इमरजेंसी’ के लिए चुनौती बनना अपने आपमें बड़ी बात है।
बेबी जॉन और वेलकम टु जंगल
इसके अलावा 25 दिसंबर को बेबी जॉन और 20 दिसंबर 2024 को वेलकम टु जंगल भी रिलीज हो सकती है। ऐसे में कई फिल्में पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर रहेंगी, तो कंगना की फिल्म किस तरह कमाई करेगी, ये देखने वाली बात होगी। नोट: सभी फिल्मों की रिलीज डेट इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर दी गई है। क्लैशेज के चलते बदलाव भी हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Tarak Ponnappa कौन? Pushpa 2 के आधे गंजे इस एक्टर ने हिलाया इंटरनेट
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines