हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kangana Ranaut की Emergency की रिलीज डेट तय, जानें कब-कब हुई पोस्टपोन?

Emergency Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट आ गई है। हालांकि इसके पहले इस फिल्म को कई बार रिलीज से पहले पोस्टपोन किा गया है। आइए जानते हैं कि कब-कब इसकी रिलीज डेट में बदलाव हुआ?

विज्ञापन
Emergency

Emergency Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ समय-समय पर चर्चा में रही है। फिल्म कुछ दिनों पहले रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिलीज से पहले ही इसको लेकर विवाद हो गया। तबसे ही इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ था कि फिल्म कब रिलीज होगी? तो अब फाइनली इसकी रिलीज डेट आ गई है। आइए जानते हैं कि कंगना की ये फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसके पहले ये फिल्म कब-कब पोस्टपोन हुई?

कब रिलीज होगी फिल्म?

कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म अब 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी जानकारी खुद कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। फिल्म की रिलीज डेट सामने आते ही फैंस खुश हो गए हैं और अब थोड़े से इंतजार के बाद इस फिल्म को थिएटर्स में देखा जा सकेगा।

कब-कब पोस्टपोन हुई ‘इमरजेंसी’?

इसके साथ ही अगर कंगना की इस फिल्म की रिलीज डेट की पोस्टपोन पर गौर करें तो फिल्म एक-दो बार नहीं बल्कि कई बार रिलीज डेट से पीछे हटी है। अगर बीते एक साल की बात करें तो एक साल में ही फिल्म की तीन रिलीज डेट पोस्टपोन हुई हैं। बता दें कि इसके पहले ये फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन विवाद में घिर गई और सेंसर बोर्ड ने इसे रिलीज करने की मंजूरी नहीं दी।

विज्ञापन

बैक-टू-बैट फिल्मों की वजह से टली थी ‘इमरेंजसी’

इसके पहले फिल्म 14 जून को थिएटर्स में एंट्री करने वाली थी, लेकिन राजनीतिक प्रचार की वजह से कंगना को इसे टालना पड़ा था। इसके पहले ‘इमरजेंसी’ को 24 नवंबर 2023 को रिलीज किया जाना था, लेकिन कंगना की बैक-टू-बैट फिल्मों की वजह से तब भी फिल्म की रिलीज डेट पीछे हट गई थी। अब फाइनली इस फिल्म को नई रिलीज डेट मिली है और ये अगले साल थिएटर्स में लगेगी।

फिल्म को लेकर क्या विवाद?

इसके साथ ही अगर इस फिल्म से जुड़े विवाद की बात करें तो इसे सिख विरोधी बताया गया। सिख समुदाय का कहना है कि फिल्म में उनकी छवि को बेहद गलत तरीके से दिखाया गया है। हालांकि, बोर्ड ने भी इसे रिलीज करने की मंजूरी नहीं दी और इसमें कट लगाने के लिए कहा। सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को फिल्म में तीन कट और 10 बदलाव करने की बात कही थी। इसके बाद ही सर्टिफिकेट मिलने की बात कही गई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Nayanthara जब 3 बच्चों के पिता को दे बैठी थी दिल, लिव इन में रही पर टूट गया था रिश्ता

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola