हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' में क्या हुए बदलाव? जिससे मिली सेंसर बोर्ड की हरी झंडी

Kangana Ranaut Emergency Film CBFC: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। कंगना ने खुद इसकी जानकारी फैंस से साझा की है।

विज्ञापन
Emergency Film

Kangana Ranaut Emergency Film CBFC: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। एक्ट्रेस ने खुद इस बात की जानकारी साझा की है। कंगना ने एक्स पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा- हमें खुशी है कि अपनी फिल्म इमरजेंसी के लिए सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है, हम जल्द ही रिलीज की तारीख की घोषणा करेंगे। आपके धैर्य और सहयोग के लिए शुक्रिया। कहा जा रहा है कि इमरजेंसी को ये सर्टिफिकेट कुछ बदलाव करने के बाद मिला है।

फिल्म में क्या हुए बदलाव?  

जानकारी के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने इसे हरी झंडी देने के लिए कुछ शर्तें रखीं। इसमें इमरजेंसी में कुछ सीन को आपत्ति जताई गई थी। मेकर्स ने इनमें से कुछ में कट लगाए हैं तो कुछ को बदल दिया है। इसके साथ ही ऐतिहासिक मुद्दों पर डिस्क्लेमर लगाने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि फिल्म 6 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन विवाद के बाद इसमें देरी हुई है।

क्या है इमरजेंसी को लेकर विवाद? 

दरअसल, इमरजेंसी फिल्म को लेकर सिख संगठनों ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने सिख समुदाय के गलत चित्रण का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। 14 अगस्त को ट्रेलर आने के बाद ये विवाद और बढ़ गया। बताया जाता है कि सेंसर बोर्ड ने पहले फिल्म को सर्टिफिकेट जारी कर दिया था, लेकिन विवाद के बाद केंद्र सरकार की ओर से कहा गया कि अभी सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत की मुश्‍क‍िलें बढ़ीं! आजादी वाले बयान पर कोर्ट ने भेजा नोट‍िस

इंदिरा गांधी की भूमिका में हैं कंगना रनौत 

मध्य प्रदेश में भी कई लोग इस मूवी पर बैन लगाने की मांग को लेकर हाई कोर्ट चले गए थे। इधर, विवाद बढ़ता देख फिल्म मेकर्स भी कोर्ट पहुंच गए। उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका लगाई। इसके बाद सेंसर बोर्ड ने एक रिवाइजिंग कमेटी बनाई। जिसने फिल्म में बदलाव की सलाह दी थी। बता दें कि फिल्म इमरजेंसी भारत में 25 जून 1975 को लगे आपातकाल पर आधारित है। कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। वह इस फिल्म की डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Yami Gautam क्यों हुईं भावुक? एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर बताई वजह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola