Kangana Ranaut Emergency Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर इस वक्त चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी ये फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन फिलहाल रिलीज को टाल दिया गया है। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने बीते मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए केंद्रीय प्रमाणन बोर्ड (CBFC) को ‘इमरजेंसी’ को प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश देने की मांग की थी। हालांकि हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करने में असमर्थता जताई है। साथ ही CBFC को फटकार लगाई है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 19 सितंबर को होगी।
जाहिर है कि कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर शिरोमणि अकाली दल के कुछ सिख संगठनों ने आपत्ति जाहिर की है। उनका आरोप है कि कंगना ने फिल्म में सिख समुदाय को गलत तरीके से दिखाया है। यही नहीं फिल्म पर ऐतिहासिक घटनाओं के साथ छेड़छाड़ करने और उसे गलत तरीके से पेश करने का आरोप भी है। इन्हीं विवादों में फंसकर फिलहाल फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई है।
हाईकोर्ट में दायर की याचिका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने बीते मंगलवार को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने एक याचिका को दायर करते हुए केंद्रीय प्रमाणन बोर्ड (CBFC) को कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश देने की मांग की थी। इसपर आज बुधवार को सुनवाई हुई। हालांकि सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करने में असमर्थता जताई और कहा कि इतनी जल्दी इस मामले में आदेश पारित नहीं किया जा सकता है।
हाईकोर्ट ने कहा है कि मणिकर्णिका प्रोडकशन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर दी गई याचिका पर 18 सितंबर तक फैसला लिया जाएगा। वहीं अगली सुनवाई 19 सितंबर को होगी। इसके साथ ही CBFC को भी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि फिल्म बनाने में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। गणपति उत्सव के नाम पर छुट्टी बताकर CBFC प्रमाण पत्र संबंधी सब्जेक्ट पर अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकता है। बता दें कि कंगना की डायरेक्टेड फिल्म ‘इमरजेंसी’ का निर्माता जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज है, जिसकी तरफ से याचिका दायर की गई थी।
याचिका में किया गया ये दावा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका में दावा किया गया है कि CBFC ने अवैध और मनमाने तरीके से फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज को रोक कर रखा हुआ है। एक वकील के मुताबिक, याचिका में यह भी दावा किया गया है कि सेंसर बोर्ड ने पहले से फिल्म के लिए प्रमाण पत्र जारी रखा हुआ था, लेकिन बाद में विवाद को देखते हुए उसे जारी करने से मना कर दिया है।
यह भी पढ़ें: तलाक के बाद Hardik से मिलने से खुद को रोक न पाईं Natasa, बेटे के बहाने पूरी हुई दिल की इच्छा
बुधवार को सुनवाई पर सहमति
कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए जी एंटरटेनमेंट ने न्यायमूर्ति बीपी कोलाबावाला और न्यायमूर्ति फिरदौस पूनीवाला की खंडपीठ से इस पर तत्काल सुनवाई के लिए मांग की थी। वहीं कोर्ट की ओर से आज बुधवार को सुनवाई करने पर सहमति जताई गई थी।
जाहिर है कि पहले कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को रिलीज हो रही थी। अब रिलीज टलने के बाद इसकी नई डेट क्या होगी इसका खुलासा फिलहाल अभी तक नहीं पाया है।
इंदिरा गांधी की भूमिका में कंगना
बता दें कि फिल्म ‘इमरजेंसी’ साल 1995 में देश में लगाए गए आपातकाल पर आधारित है। इस फिल्म में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। उनके अलावा इस फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन और दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक भी हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
20 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
21 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines