हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Emergency से पहले कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें... SGPC ने भेजा नोटिस

SGPC Send Notice Kangana Ranaut On Emergency: एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज होने से पहले ही मुश्किलों में घिर गई है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से एक्ट्रेस को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut

SGPC Send Notice Kangana Ranaut On Emergency: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। उनकी ये फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हालांकि रिलीज से पहले एक्ट्रेस की मुश्किलें काफी बढ़ती जा रही हैं। पिछले दिनों कंगना को सिख के एक समुदाय की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई थी। अब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने कंगना को उनकी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर नोटिस भेजा है। नोटिस में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि फिल्म में सिखों के चरित्र और इतिहास को गलत तरीके से पेश किया गया है। कट्टरपंथी सिख उपदेशक जरनैल सिंह भिंडरावाले और सिख समुदाय के किसी भी व्यक्ति की ओर से कभी खालिस्तानी की मांग नहीं की गई थी।

SGPC की ओर से मेकर्स को नोटिस

जाहिर है कि कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ देश की पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लाइफ से इंस्पायर है। फिल्म में उनके शासनकाल के दौरान 1975 में भारत में लगाए गए आपातकाल को दिखाया गया है। फिल्म में कंगना इंदिरा गांधी के किरदार में हैं। इसका ट्रेलर पिछले दिनों 14 अगस्त को रिलीज किया गया था, जबकि फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बीच रिलीज को रोकने के लिए काफी बवाल मचा हुआ है। SGPC के कानूनी सलाहकार एडवोकेट अमनबीर सिंह सियाली की ओर से ‘इमरजेंसी’ के मेकर्स को नोटिस जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut की जान को खतरा, ‘इमरजेंसी’ की रिलीज के बीच एक्ट्रेस ने पुलिस से लगाई गुहार

सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस

आपको बता दें कि SGPC ने नोटिस में कहा है कि ‘इमरजेंसी’ के निर्माताओं ने सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इसलिए उनकी मांग है कि सिख विरोधी भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले दृश्यों को फिल्म से हटाया जाए। इसके अलावा नोटिस में ट्रेलर को सार्वजनिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने के अलावा सिख समुदाय से लिखित तौर पर माफी मांगने के लिए भी कहा गया है।

सिख धर्म पर गलत शिक्षा दे रही फिल्म

SGPC ने कहा कि ‘इमरजेंसी में ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं, जिनमें सिख पोशाक पहने कुछ लोगों को असॉल्ट राइफलों से लोगों पर गोली चलाते हुए दिखाया गया है। ऐसा कोई सबूत या रिकॉर्ड नहीं है जिससे ये साबित किया जाए कि भिंडरावाले ने कभी भी किसी से भी ऐसे शब्द कहे हों। ये फिल्म शिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सिख धर्म के बारे में गलत शिक्षा दे रही है। इसमें कुछ ऐसे सीन हैं, जिन्होंने सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।’ आपको बता दें कि फिलहाल इस मामले में एक्ट्रेस कंगना रनौत की ओर से कोई रिएक्शन अभी तक सामने नहीं आया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें