Kangana Ranaut: कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत को लेकर इन टाइम हर तरफ चर्चा हो रही है। बीते दिन हुए थप्पड़ कांड के बाद मामला गरमाता गया और ये लाइमलाइट में आ गया। ऐसे में अब हर किसी की नजरें इस पर मामले के लेटेस्ट अपडेट पर टिकी हुई है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर चल क्या रहा है? हालांकि इस केस में तरह-तरह की बातें भी सामने आ रही हैं, लेकिन हालिया सामने आई जानकारी लोगों को थोड़ा हैरान जरूर कर सकती है।
महिला CISF जवान ने कंगना को जड़ा तमाचा
जी हां, हाल ही में आई जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि इस मामले में अभी भी जांच हो रही है और अभी तक केस में किसी ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। बता दें कि जैसे ही थप्पड़ कांड की जानकारी सामने आई तो घटना के तुरंत बाद आरोपी महिला CISF जवान को हिरासत में ले लिया गया। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें सस्पेंड भी कर दिया गया। तब जानकारी आई थी कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर की तैयारी की जा रही है, लेकिन अब कहा जा रहा है कि इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।
कंगना ने अभी तक नहीं कराई एफआईआर
लेटेस्ट जानकारी की मानें तो सामने आया है कि इस मामले में अभी भी जांच की जा रही है। इतना ही नहीं बल्कि डीएसपी एअरपोर्ट ने भी इस पर कहा है कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने अभी तक इस पर कोई एफआईआर नहीं कराई है। बता दें कि जैसे ही ये घटना सामने आई, तो आग की तरह फैल गई और हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी। जहां कुछ लोग इस पर एक्ट्रेस का समर्थन कर रहे है, तो कुछ लोग अलग ही भाषा बोल रहे हैं।
आगे क्या होगा?
हालांकि अभी तक इस मामले में अलग-अलग बातें कही जा रही हैं। अब देखने वाली बात होगी कि क्या अभिनेत्री कंगना रनौत इस केस में आरोपी महिला CISF जवान पर एफआईआर दर्ज कराएगी या नहीं। हालांकि इस मामले पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया था। कंगना ने घटना के बाद वीडियो जारी कर कहा था कि वो बिल्कुल ठीक हैं, मैं जब चेंकिग के लिए वहां से निकली, तो दूसरे केबिन की एक महिला ने आकर मुझे थप्पड़ मारा और गालियां देने लगी। अब इस मामले पर आगे क्या होगा ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन इस टाइम हर तरफ ये सुर्खियों में छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें- अगर थप्पड़ जड़ा है, तो कहां है वीडियो? CISF महिला जवान के भाई ने Kangana Ranaut को चांटा जड़ने पर उठाए सवाल
संबंधित खबरें
'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
53 mins ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
1 hr ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
4 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
5 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
5 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
18 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines