Kangana Ranaut, Lok Sabha election 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए जानी-जाती है। बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। इस पर अब कंगना के पिता ने बड़ा अपडेट दिया है।
News18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री कंगना रनौत के पिता ने इन खबरों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि कंगना अगले साल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।
यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan की पत्नी Gauri Khan को ED ने भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला
बीजेपी के टिकट पर चुनाव लडे़ंगी कंगना
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस के पिता अमरदीप रनौत ने पोर्टल से बात करते हुआ कहा कि कंगना 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। एक्ट्रेस कहां से चुनाव लड़ेंगी ये तो अभी कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन कंगना बीजेपी के टिकट पर चुनाव लडे़ंगी। अब फिल्मी पर्दे की ‘इंदिरा गांधी’ राजनीति में एंट्री के लिए तैयार है।
जेपी नड्डा के साथ एक्ट्रेस ने की बैठक
रिपोर्ट की मानें तो बताया जा रहा है कि कंगना रनौत ने बीते रविवार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कुल्लू के शास्त्री नगर स्थित अपने आवास पर बैठक की है। हालांकि इसके बाद से एक्ट्रेस के बीजेपी से चुनाव लड़ने की खबरों ने तूल पकड़ा, लेकिन अब एक्ट्रेस ने पिता ने इसकी पुष्टि कर दी है और वो अगले साल राजनीति में उतरने के लिए तैयार हैं।
‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाली हैं कंगना रनौत
वहीं, अगर अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार एरियल एक्शन फिल्म ‘तेजस’ में देखा गया था। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की और ये टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिरी। अब फैंस को एक्ट्रेस की अगली फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि कंगना रनौत अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाली हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी एक्ट्रेस
इस फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। बताते चलें कि एक्ट्रेस की ये फिल्म पहले नवंबर 2023 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म की रिलीज को 2024 तक बढ़ा दिया गया। कंगना रनौत के अलावा ‘इमरजेंसी’ में श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, दिवंगत सतीश कौशिक और महिमा चौधरी भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
14 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
17 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
18 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
18 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines