Kangana Ranaut ने BJP के चुनाव जीतने पर भगवान राम से की पीएम मोदी की तुलना, तो यूजर्स बोले- क्या हिंदू धर्म में...

Kangana Ranaut: राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के 2023 राज्य विधानसभा चुनाव परिणाम आज आने वाले हैं।

Kangana Ranaut

instagram

Kangana Ranaut: राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के 2023 राज्य विधानसभा चुनाव परिणाम आज आने वाले हैं।

विज्ञापन

रुझानों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की भारी जीत दिख रही है, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस आगे चल रही है। इस बीच पंगा अभिनेत्री ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Kangana Ranaut ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि राम आये हैं #ElectionResults, वहीं, कंगना रनौत के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि वह सचमुच (पीएम मोदी) की तुलना हिंदू भगवान से कर रही हैं…क्या हिंदू धर्म में इसकी अनुमति है?

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

Kangana Ranaut

यूजर ने किया ऐसा कमेंट तो एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

कंगना रनौत ने यूजर के इस कमेंट पर पलटवार करते हुए लिखा कि हां, इसकी अनुमति है, गीता में श्री कृष्ण ने कहा है कि जो मेरा भक्त है, मुझमें लीन है, वो मैं ही हूं, उसमें और मुझमें कोई अंतर नहीं है, इतने क्यूट और चिल्ड आइट गॉड्स हैं हमारे!! न सिर काटना, न कोड़े मारना, आप भी आ जाओ हमारी टीम में…

Kangana Ranaut

विज्ञापन

इतना ही नहीं इसके आगे कंगना ने लिखा कि अयोध्या में मोदी जी राम जी को लेके आए हैं तो जनता तो उनको लेके आई हैं…लेकिन जो आपने समझा वो भी गलत नहीं…

Kangana Ranaut

विज्ञापन

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट

वहीं, अगर कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना को आखिरी बार फिल्म ‘तेजस’ में देखा गया था। अक्टूबर में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। बता दें कि अभिनेत्री इस बार राजनीतिक ड्रामा ‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें वह पूर्व भारतीय पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी। कंगना ने आने वाली इस फिल्म का निर्देशन भी खुद ही किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ