Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने चुनावी सफर को लेकर खूब चर्चा में हैं। हर रोज एक्ट्रेस किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन अब कंगना को भयंकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, लेकिन भई कंगना तो कंगना है… कोई उन्हें कुछ कहें और एक्ट्रेस चुप रहे ऐसा तो नहीं हो सकता। जी हां, भले ही लोगों ने कंगना को कितना भी ट्रोल क्यों नहीं किया, लेकिन अब उन्होंने जवाब देकर सबके मुंह पर तमाचा-सा जड़ दिया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
कंगना ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
कंगना रनौत ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम और एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में कंगना ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा कि वो सभी लोग, जो मुझे भारत के पहले पीएम पर ज्ञान देने में लगे हैं उन्हें इस स्क्रीनशॉट को जरूर पढ़ना चाहिए। कंगना ने आगे लिखा कि इसमें लोगों के लिए कुछ सिंपल-सी जानकारी है और वो सभी लोग जो मुझे फिर से पढ़ने का ज्ञान दे रहे हैं उन्हें पता होना जरूरी है कि मैंने ‘इमरजेंसी’ नाम की एक फिल्म बनाई है।
यूजर्स के लिए एक्ट्रेस ने किया पोस्ट
इस फिल्म में मैंने एक्टिंग भी की है, लिखा भी है और इसको निर्देशित भी किया है। ये फिल्म नेहरू फैमिली की कहानी के इर्द-गिर्द है। इसलिए प्लीज कोई मैन्सप्लेनिंग न करें। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अगर मैंने इसके आगे आपके आईक्यू के बारे में कुछ कहा तो आपको लगेगा कि मुझे जानकारी नहीं, अच्छा जोक है, लेकिन बहुत ही घटिया है।
Kangana Ranaut
क्या था मामला?
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप सामने आया। इस वीडियो क्लिप में कंगना रनौत ने सुभाष चंद्र बोस का आजाद भारत का पहला प्रधानमंत्री बताया है। बता दें कि ये वीडियो टाइम्स नाउ समिट के दौरान का है। जैसे ही ये वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया यूजर्स ने कंगना को लेकर तरह-तरह की बातें करनी शुरू कर दी। वहीं, अब कंगना ने इसी ट्रोलिंग पर यूजर्स को जवाब दिया है।
यह भी पढ़ें- Ramayana के डायरेक्टर का बड़ा एक्शन, Nitesh Tiwari ने सेट पर क्यों लगाई No-Phone पॉलिसी?
संबंधित खबरें
दलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
25 mins ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
10 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
10 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
13 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines