Kangana Ranaut on Getting Imitated: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी नई फिल्म ‘इमरजेंसी’ के प्रमोशन में बिजी है। कंगना की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसके बाद अब फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच एक इंटरव्यू में अब कंगना ने कुछ ऐसा बोल दिया है जिससे वो एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं। दरअसल कंगना रनौत ने हाल ही में दावा किया कि वो नकल उतारे जाने वाले सेलेब्स में लोकप्रिय सेलिब्रिटी हैं। उनकी मिमिक्री सबसे ज्यादा की जाती है। इस इंटरव्यू में कंगना ने क्या कुछ कहा है चलिए आपको बताते हैं।
मैं अपनी मिमिकरी ध्यान से देखती हूं- कंगना
‘बॉलीवुड हंगामा’ के साथ एक इंटरव्यू में कंगना ने बताया कि कैसे अपनी मिमिक्री किए जाने पर वो कभी भी नाराज नहीं होतीं। कंगना ने कहा कि सबका अलग-अलग नजरिया होता है। कंगना ने कहा कि ‘मैं अपनी मिमिक्री देखती हूं, मैं तो खैर बहुत ज्यादा पॉपुलर हूं मिमिक्री की दुनिया में, लेकिन ऐसा नहीं है कि हम देखते हैं और नाराज हो जाते हैं। कोई अगर बहुत मेहनत और बारीकी से मुझे मिमिक करता है तो मैं बहुत पसंद करती हूं।’
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें डर है कि उनकी फिल्म के राजनीतिक विषय को लेकर लोग नाराज हो सकते हैं तो उन्होंने खुलासा किया कि वो अपने दृष्टिकोण से फिल्में बनाती हैं और दूसरों की राय की परवाह नहीं करतीं।
सच्चे दिल से की गई मिमिक्री पर कंगना का रिएक्शन
इंटरव्यू में कंगना ने आगे बात करते हुए कहा कि, “जब कोई मिमिक्री आर्टिस्ट सच में दिल से मेरी नकल करता है और मेरी बारीकियों को सही तरीके से पकड़ता है तो मैं सच में प्रभावित और खुश हो जाती हूं। ये भावनाएं मेरे पास पहुंच जाती हैं। मैं कभी भी ये नहीं सोचती कि लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे। मैंने ये फिल्म अपने दृष्टिकोण से बनाई है और देखना है इसका क्या परिणाम होगा।”
कब रिलीज होगी फिल्म ‘इमरजेंसी’?
‘इमरजेंसी’ फिल्म को कंगना की मणिकर्णिका फिल्म्स और ईज माय ट्रिप ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में श्रेया तालपड़े, अनुपम खेर, मिलिंद सोमण, महिमा चौधरी, दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी हैं।
आपको बता दें अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ में वो दिवंगत तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं और फिल्म के ट्रेलर ने उनके अभिनय की काफी सराहना की है। कंगना इस फिल्म को खुद भी निर्देशित कर रही हैं और राजनीतिक विषय पर फिल्म बनाने में उन्हें काफी दिलचस्पी भी आई। फिल्म 6 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली है और दर्शकों को इससे काफी उम्मीदें हैं।
यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड संग बॉलीवुड अभिनेत्री ने की शादी, लिपलॉक की तस्वीरें शेयर कर मचाई सनसनी
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
22 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
23 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines