Kangana Ranaut: बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कहे जाने वाली कंगना रनौत इन दिनों खूब चर्चा में हैं। जबसे एक्ट्रेस ने राजनीति में कदम रखा है, तबसे ही अभिनेत्री जमकर प्रचार-प्रसार करने में जुटी हुई है। बीती शाम ओल्ड मनाली में एक्ट्रेस ने जनसंपर्क अभियान किया। इस दौरान एक्ट्रेस का जज्बा देखने लायक था। अब भई ‘इमरजेंसी’ एक्ट्रेस पर चुनावी रंग ही कुछ इस तरह चढ़ा हुआ है कि वो आंधी-बारिश और धूप में भी थमने का नाम नहीं ले रहीं।
तेज बारिश में किया प्रचार
दरअसल, बीते दिन कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कंगना जनसंपर्क अभियान को संबोधित कर रही हैं, लेकिन खास बात ये है कि जब कंगना ये कर रही थी तो उस दौरान तेज बारिश हो रही थी। जी हां, भारी बारिश के बीच कंगना ने जनसंपर्क अभियान में अपना भाषण दिया। बिना छाता लिए एक्ट्रेस अपनी बात रख रही थी।
मनाली मेरा घर है- कंगना
इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान लोग भी कंगना को सुन रहे थे। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि एक्ट्रेस कह रही हैं कि हमारी मनाली, मेरा घर है और मुझे आज बहुत सारी जगह बहुत सारे दौरे करने के बाद ऐसा लगा कि घर तो घर होता है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ये जो गर्मियों की बारिश है, ऐसे तो हम फिल्मों में नकली बारिश करते हैं, लेकिन आज असली बारिश का मजा लेने को मिल रहा है।
यूजर्स दे रहे अपना रिएक्शन
अभिनेत्री ने आगे कहा कि बारिश के कारण आज का प्रोग्राम कुछ ढीला जरूर हुआ हो, लेकिन ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। चाहे महिलाओं के लिए टॉयलेट हो, चाहे बेटियों के लिए छात्रवृत्ति हो, मुफ्त का अनाज हो, चाहे पक्के घर हो, सब मोदी जी ने हमें दिया है, तो हमारा वोट भी मोदी जी को ही जाना चाहिए। वीडियो पर यूजर्स भी जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Aayush Sharma ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan के जीजू ने 10 साल बाद दिया बयान
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
11 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines