Kangana Ranaut Breaks Silence On Dating Rumors: बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन यानी कंगना रनौत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है।
दरअसल, अफवाहें हैं कि एक्ट्रेस किसी विदेशी को डेट कर रही है। इन खबरों पर अब एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है। कंगना रनौत ने खुद मिस्ट्रीमैन को लेकर खुलासा किया। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या बताया?
यह भी पढ़ें- Nita-Mukesh Ambani समेत वो हस्तियां, जो Aamir Khan की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचीं
कंगना ने दिया दो टूक जवाब।
फोटो आभार- इंस्टाग्राम
मिस्ट्रीमैन संग वायरल फोटो पर कंगना ने तोड़ी चुप्पी
कंगमना रनौत ने मिस्ट्रीमैन संग वायरल हो रही फोटो पर दो टूक जवाब दिया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मिस्ट्रीमैन संग फोटो शेयर किया और इस पर लिखा कि मुझे उन मिस्ट्रीमैन के लिए बहुत सारे कॉल्स और मैसेज आ रहे हैं, जिनके साथ मैं अक्सर सैलून के बाहर दिखाई देती हूं। पूरा फिल्मी/बॉली मीडिया लार टपका रहा है। साथ ही हर तरह की इरोटिंक फैंटेसी भी सामने आ रही है।
जरूरी नहीं है कि वो…. कंगना
एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि अगर एक औरत और मर्द सड़क पर घूम रहे हैं, तो जरूरी नहीं इसका मतलब सेक्शुअल हो बल्कि वो एक साथ काम करने वाले, भाई-बहन, और सालों से फ्रेंडली क्लाइंट भी हो सकते हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने लिखा कि वो एक शानदार हेयर स्टाइलिस्ट भी हो सकते हैं। कंगना के इस पोस्ट से साफ है कि वो किसी को डेट नहीं कर रही है। वहीं, अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में अफवाहें सामने आई कि कंगना रनौत किसी विदेशी को डेट कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फोटो ने इन खबरों को हवा दी और यूजर्स कयास लगाने लगें कि अभिनेत्री किसी को डेट कर रही है। हालांकि अब एक्ट्रेस ने खुद साफ कर दिया है कि वो किसी को डेट नहीं कर रही है।
आयरा खान-नुपुर शिखरे के रिस्पेशन में नजर आई कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन
बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत को बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ की बेटी के रिस्पेशन में देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने जमकर लाइमलाइट लूटी और पैप्स के कैमरे में जमकर पोज दिए। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस लुक की भी फोटोज वायरल हो रही है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
7 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines