Kangana Ranaut On Punjab Former MP: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पंजाब के पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान के उस बयान की कड़ी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने रेप को लेकर एक्ट्रेस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कंगना ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि भारत देश रेप को महत्वहीन बनाना कभी बंद नहीं करेगा। आज पंजाब के वरिष्ठ नेता ने रेप की तुलना साइकिल चलाने से की है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें लगता है कि यहां रेप का इस्तेमाल किसी महिला को छेड़ने या फिर उसका मजाक उड़ाने के लिए किया जाता है। बता दें कि कंगना रनौत का ये पलटवार पंजाब के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद के उस बयान पर आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘कंगना रनौत को रेप का बहुत अनुभव है। आप उनसे पूछ सकते हैं कि ये कैसे होता है? लोगों को शिक्षित करना चाहिए कि ये कैसे होता है।’
क्या था कंगना रनौत का बयान?
बता दें कि कुछ दिन पहले कंगना रनौत ने उत्तरी भारत में हुए किसान आंदोलन के दौरान रेप की घटनाएं होने की बात कही थी। एक्ट्रेस ने दावा किया था कि अगर केंद्र सरकार ने इस दौरान कड़ा रवैया नहीं अपनाया होता तो किसान आंदोलन के चलते देश में बांग्लादेशी जैसा माहौल बन जाता। एक्ट्रेस के इस बयान की देश में काफी आलोचना की जा रही है। कंगना के इसी बयान पर शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता और पंजाब के पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने उन पर टिप्पणी की थी।
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut को जान से मारने की धमकी, इमरजेंसी एक्ट्रेस बोलीं-मैं डरने वाली नहीं…
पूर्व सांसद ने क्या की थी टिप्पणी?
पंजाब के पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने करनाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा था कि ‘कंगना रनौत को रेप का काफी अनुभव है। उन्हें पता है कि ये कैसे होता है। आप उनसे ही पूछ लीजिए। लोगों को शिक्षित किया जाना चाहिए कि रेप कैसे होता है।’ उन्होंने कहा था कि सरकार आजादी की पैरवी करने वालों को निशाना बना रही है। सिख स्वतंत्र नहीं हैं। वो अलग देश की उनकी मांग का पूरा सहयोग करते हैं। पूर्व सांसद के इस आपत्तिजनक बयान का अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
कंगना रनौत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
कंगना रनौत ने पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘वो मेरी आवाज दबा नहीं सकते। मुझे आज भी रेप की धमकी मिलती है। ऐसा लगता है कि ये देश रेप को घटिया तरीके से पेश करने से नहीं रुकने वाला है। आज ऐ वरिष्ठ नेता ने साइकिल चलाने की तुलना रेप से कर दी है।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वो जो कह लें पर उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। कंगना नै यह भी स्वीकारा कि किसान आंदोलन को लेकर उनके दिए गए बयान पर उनकी पार्टी भाजपा ने उनकी फटकार लगाई थी।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
25 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
19 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
21 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
22 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines