Tejas Clashes Ganpath: इन दिनों अभिनेत्री कंगना रनौत अपने प्रोडक्शन हाउस के तले बनी फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ की सक्सेस एंजॉय कर रही हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ की रिलीज डेट भी आ गई है। कंगना ने खुद पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की है।
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म तेजस से अपना लुक शेयर करते हुए फोटोज शेयर की है। साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील की है। इन फोटोज को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि- ‘हमारे वीर वायु सेना पायलटों की बहादुरी को सम्मान, तेजस 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’
(Tejas Clashes Ganpath) फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस
बता दें कि कंगना ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें पहली फोटो में वो एयरफोर्स यूनिफॉर्म पहने हुए एयरक्राफ्ट से बाहर चलती नजर आ रही हैं। साथ ही दूसरी फोटो में एक्ट्रेस एक्शन सीन करती नजर आ रही है और कंगना के पीछे जलती हुई कार भी दिख रही है। इन तस्वीरों को देखकर फैंस इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हो गए हैं और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
‘गणपत’ से भिड़ने को तैयार ‘तेजस’
बताते चलें कि टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म गणपत भी 20 अक्टूबर को रिलीज होगी और कंगना की फिल्म तेजस भी उसी दिन रिलीज की जा रही है। ऐसे में दोनों ही फिल्में एक्शन ड्रामा होने वाली हैं जिससे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। अब देखने वाली बात होगी कि कौन सी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ती है या दोनों सेम डे ही रिलीज होंगी।
कंगना ने अपनी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट को किया पोस्टपोन
इसके साथ ही बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी भी पहले 20 अक्टूबर को ही रिलीज होने वाली थी। वहीं, गणपत के लिए 20 अक्टूबर की रिलीज डेट लॉक होने के बाद कंगना ने इमरजेंसी की रिलीज डेट को पोस्टपोन करने का फैसला लिया था।
इस साल कई फिल्मों का होगा क्लैश
यहीं नहीं बल्कि इस साल कई फिल्मों का क्लैश होने वाला है। 11 अगस्त को सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 रिलीज होगी। वहीं, 1 दिसंबर को रणबीर कपूर की एनिमल और विक्की कौशल की सैम बहादुर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
38 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines