Emergency पर कैंची चलवाने के लिए Kangana Ranaut हुईं तैयार, सुनवाई के दौरान और क्या-क्या हुआ?

Kangana Ranaut Agrees To Make Cut Scenes Emergency: कंगना रनौत अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ में होने वाले कट्स के लिए तैयार हो गई हैं, जिससे कि अब फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है।

Kangana Ranaut Agrees To Make Cut Scenes Emergency

Kangana Ranaut Agrees To Make Cut Scenes Emergency

Kangana Ranaut Agrees To Make Cut Scenes Emergency: कंगना रनौत की मच अवेटेड फिल्म ‘इमरजेंसी’ का रिलीज के लिए अब रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने बॉम्बे हाई कोर्ट को जानकारी दी कि कंगना इस फिल्म में जरूरी कट्स के लिए राजी हो गई हैं। इसी के बाद फिल्म की रिलीज की राह साफ हो गई है।

विज्ञापन

कंगना की फिल्म को लेकर याचिका

बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस बीपी कोलाबावाला और जस्टिस फिरदोश पूनीवाला की पीठ ने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज द्वारा दायर याचिका की सुनवाई की। इस याचिका में CBFC से अनुरोध किया गया था कि कंगना की फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट दे दिया जाए जारी किया जाए। इस फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी और इसे लेकर फैंस काफी एक्साइटिड हैं।

विज्ञापन

शुरू से ही विवादों में रही कंगना की फिल्म 

हालांकि इस फिल्म की रिलीज को लेकर कई विवाद खड़े हुए थे। पहले इसे 6 सितंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन सेंसर बोर्ड के साथ चल रही जद्दोजहद ने इसे रोक दिया। कंगना ने आरोप लगाया था कि CBFC ने राजनीतिक कारणों की वजह से फिल्म की रिलीज में देरी की है। इसके अलावा कुछ सिख संगठनों ने फिल्म पर ऐतिहासिक तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

सुनवाई के दौरान कंगना के पक्ष वाले वकील शरण जगतियानी ने बताया कि कंगना ने उन बदलावों पर सहमति जताई है जो CBFC ने सुझाए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में कंगना और CBFC के बीच सहमति बनी है, लेकिन फिलहाल सीन्स को कट करने के लिए ऑफिशियल तौर पर सहमति की जरूरत है।

सीबीएफसी के वकील ने क्या कहा?

सीबीएफसी के वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने अदालत को बताया कि जो कट्स लगाने के लिए कहा गया है, वो एक मिनट से कम के होंगे और फिल्म की कुल लंबाई पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इसके बावजूद अदालत ने मामले को 3 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया और दोनों पक्षों से सही फैसला लेने को कहा।

विज्ञापन

जी एंटरटेनमेंट ने अपनी याचिका में ये भी दावा किया कि CBFC ने पहले ही फिल्म के लिए प्रमाण पत्र तैयार कर लिया है, लेकिन इसे अभी तक जारी नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक कारणों और हरियाणा में होने वाले चुनावों के चलते प्रमाण पत्र को रोका गया है। अदालत ने इस पर हैरानी जताई कि सत्ताधारी दल कंगना के खिलाफ क्यों कदम उठाएगा, जबकि वो खुद भाजपा सांसद हैं।

कुल मिलाकर, ‘इमरजेंसी’ की रिलीज से पहले काफी विवाद और कानूनी जद्दोजहद देखने को मिल रही है,  वहीं फैंस कंगना की फिल्म को देखने के लिए दर्शकों का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ