Kamini Kaushal Passes Away: बॉलीवुड को किसी की नजर-सी लग गई है. हर रोज कुछ ना कुछ सुनने में आता रहता है. अब बॉलीवुड की मशहूर और दिग्गज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का निधन हो गया है. 98 साल की उम्र में कामिनी ने दुनिया को अलविदा कहा है. कामिनी कौशल के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. हर कोई कामिनी की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है.
कैसे हुआ कामिनी का निधन?
जानकारी की मानें तो कामिनी का निधन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से हुआ है. एक्ट्रेस लंबे वक्त से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी. कामिनी के निधन से ना सिर्फ फैंस बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. इसके अलावा अगर कामिनी की बात करें तो एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए बेहद मेहनत की है और खूब नाम कमाया है.
रेडियो नाटक पर किया काम
कामिनी की बात करें तो एक्ट्रेस का जन्म 24 जनवरी 1927 को लाहौर में हुआ था. हालांकि, उनका असली नाम कामिनी नहीं बल्कि उमा कश्यप था. जब कामिनी सात साल की थी, तभी उनके पिता चल बसे थे. कामिनी बचपन से ही बेहद टैलेंटेड थी और हमेशा आगे रहती थी. कामिनी ने कठपुतली थिएटर बनाया और आकाशवाणी पर रेडियो नाटक भी किए.
चेतन आनंद ने बदला नाम
फिल्ममेकर चेतन आनंद ने एक्ट्रेस को रेडियो पर सुना और उनकी आवाज सुनकर वो बहुत इम्प्रेस हुए, जिसके बाद उन्होंने उमा का नाम कामिनी रख दिया. चेतन ने ही उनका नाम कामिनी रखा था क्योंकि उनकी पत्नी का नाम भी उमा (आनंद) था और वो भी फिल्म का हिस्सा थीं.
कामिनी की फिल्में
इसके अलावा अगर कामिनी की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने बिराज बहू (1954), आरजू (1950), शबनम (1949), जिद्दी (1948), आग (1948), नदिया के पार (1948) और शहीद (1948) जैसी फिल्मों में शानदार काम किया है. शाहरुख खान की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में भी कामिनी ने उनकी दादी का रोल अदा किया था.
यह भी पढ़ें- Dharmendra का चोरी-छिपे बनाया वीडियो, पुलिस ने लिया एक्शन, अस्पताल कर्मचारी अरेस्ट
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
6 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
7 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
8 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
11 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
13 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
14 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
15 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
15 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
16 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines