Kamini Kaushal Funeral: बॉलीवुड की सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस कामिनी कौशल अब हमारे बीच नहीं रही हैं. आज शनिवार को एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया गया. हैरानी की बात ये रही कि एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार में कोई भी बॉलीवुड स्टार नहीं पहुंचा. कामिनी को आखिरी विदाई देने के लिए सिर्फ उनका परिवार और उनके पेट डॉग रहे.
परिवार और करीबी दोस्त
आज शनिवार को दिग्गज एक्ट्रेस कामिनी कौशल पंचतत्व में विलीन हो गईं. अभिनेत्री के परिवार ने उनका अंतिम संस्कार किया. कामिनी कौशल के अंतिम संस्कार में उनका परिवार और बस कुछ करीबी दोस्त ही नजर आए. इसके अलावा कामिनी के पेट डॉग्स भी उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए पहुंचे थे. सभी ने अभिनेत्री को मौन विदाई दी.
हिंदू रीति-रिवाजों से हुआ अंतिम संस्कार
आज 15 नवंबर को कामिनी कौशल के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू हुईं, तो माहौल बहुत इमोशनल हो गया. कामिनी के बेटे विदुर ने हिंदू रीति-रिवाजों से अपनी मां का अंतिम संस्कार किया. बता दें कि आज सुबह कामिनी कौशल के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए लाया गया था. इस दौरान उनके पेट डॉग्स भी थे. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं.
नहीं पहुंचा कोई स्टार
सोशल मीडिया पर जितने भी वीडियो सामने आए हैं, उनमें सबसे हैरान करने वाला ये है कि कामिनी के अंतिम संस्कार में कोई भी बॉलीवुड सेलेब्स नहीं पहुंचा है, जो बहुत ही हैरान करने वाला है. गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर स्टार्स ने कामिनी के निधन पर शोक जाहिर किया है और इसको लेकर पोस्ट भी शेयर किया है, लेकिन कोई उनके अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा.
सेलेब्स ने शेयर किया पोस्ट
सोशल मीडिया पर अनुपम खेर, कियारा आडवाणी, शाहिद कपूर और अमिताभ बच्चन के अलावा बाकी स्टार्स ने भी एक्ट्रेस को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है. इसके अलावा अगर कामिनी की बात करें तो उन्होंने 98 साल की उम्र में दुनिया का अलविदा कहा है. कामिनी की फिल्मों की अगर बात करें तो एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्म दी है और उनके काम को हमेशा लोगों ने सराहा है.
यह भी पढ़ें- ‘एक-एक करके सभी हमें छोड़कर…’, Kamini Kaushal के निधन के बाद Amitabh Bachchan ने क्या कहा?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
7 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
9 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
11 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
13 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines