KRK Tweet Over Actress Wamiqa Gabi Scene In Khufia Movie: बॉलीवुड एक्टर फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान का विवादों से पुराना नाता रहा है। हाल ही में उन्होंने अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘मिशन रानीगंज द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ का रिव्यू किया है।
KRK ने फिल्म की खूब तारीफ की है, लेकिन इस बीच केआरके का एक और ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 5 सेलिब्रिटी, जो पाकिस्तान से आए और बॉलीवुड में जलवे दिखाए, एक रह चुकी शाहरूख खान की एक्ट्रेस
https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1710130450671497348
KRK ने अनुराग ठाकुर से किया सवाल
दरअसल, केआरके ने अपने एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को टैग करते हुए हाल ही में रिलीज हुई ‘खुफिया’ का एक वीडियो शेयर किया और लिखा कि यह वाकई में काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह के कंटेंट को ओटीटी प्लेटफार्म पर दिखाया जा रहा है। सरकार @ianuragthakur सो रही है। गरीब परिवार की लड़कियां ऐसी अश्लील फिल्में कर रही हैं और यह भारतीय संस्कृति का विनाश है।
KRK Tweet Over Actress Wamiqa Gabi Scene In Khufia Movie
वामिका गब्बी को भी करना पड़ रहा ट्रोलिंग का सामना
सोशल मीडिया पर केआरके का यह ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, वीडियो को लेकर अभिनेत्री वामिका गब्बी को भी खूब ट्रोल किया जा रहा है।
KRK Tweet Over Actress Wamiqa Gabi Scene In Khufia Movie
यूजर्स दे रहे ऐसा रिएक्शन
केआरके के ट्वीट पर यूजर्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने केआरके के ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए लिखा कि इस तरह की अश्लीलता पर रोक लगनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा कि बॉलीवुड में क्या चल रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा कि इंडियन वेब सीरीज़ या फिल्मों को आप आज के दौर में परिवार के साथ देख ही नहीं सकते। इस तरह के कमेंट्स केआरके के ट्वीट पर हो रहे हैं।
केआरके ने पहले भी अनुराग ठाकुर को टैग करते हुए किया ट्वीट
बता दें कि इससे पहले भी केआरके ने अपने एक्स हैंडल यानी ट्विटर पर अनुराग ठाकुर को टैग करते हुए ट्वीट किया था और बिग बॉस में लिपलॉक सीन देखकर सवाल उठाए थे। उन्होंने लिखा था कि बिग बॉस में खुलेआम किसिंग सीन दिखाए जा रहे हैं। मंत्री अनुराग ठाकुर जी क्या कर रहे हैं? उनके घर में भी बच्चे हैं और वह ये सब दिखाकर क्या सिखाना चाह रहे हैं। कुछ तो मर्यादा रखिए। अब एक बार फिर उन्होंने ट्वीट करके मंत्री जी और सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
11 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
14 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
15 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
16 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
17 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
18 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines