साउथ सुपरस्टार कमल हासन की अपकमिंग फिल्म ‘ठग लाइफ’ का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। एक तरफ इसे ऑडियंस का प्यार मिल रहा है। दूसरी तरफ कमल हासन लोगों के निशाने पर आ गए हैं, जिसकी वजह ट्रेलर में दिखाया गया अंतरंग सीन है। इस सीन में 70 साल के सुपरस्टार को खुद से 28 साल छोटी एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा उनका एक किसिंग सीन करते हुए दृश्य भी सामने आया है। कमल हासन के रोमांटिक पलों को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कमल हासन को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
रेडिट पर वायरल हो रही फोटो
रेडिट पर कमल हासन की अपकमिंग फिल्म ‘ठग लाइफ’ से एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। इसमें कमल हासन और तृषा कृष्णन के बीच एक रोमांटिक सीन दिखाया गया है। इसके अलावा एक अन्य तस्वीर में कमल हासन किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रेडिट ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘नहीं भगवान प्लीज नहीं।’
Noo god please no
byu/NavyLemon64 intollywoodविज्ञापन
उम्र का फासला देख भड़के लोग
कमल हासन और तृषा कृष्णन की यह फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो नेटिजन्स को दोनों स्टार्स की उम्र का फासला याद आ गया। बस फिर क्या लोगों ने कमल हासन को निशाने पर लेते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। जाहिर है कि कमल हासन जहां 70 साल के हो चुके हैं, तो वहीं तृषा कृष्णन उनसे 28 साल छोटी हैं। वह 42 साल की हैं।
यूजर्स कमल हासन को कर रहे ट्रोल
पोस्ट देखने के बाद एक रेडिट यूजर ने लिखा, ‘तृषा कृष्णन सिर्फ 3 साल बड़ी हैं श्रुति हासन से।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘दोनों के बीच 30 साल का अंतर है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘अभिराम और कमल का 30 साल के अंतर के साथ लिप लॉक शेयर करना अजीब लगता है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘व्यावहारिक रूप से आत्मा के साथी!’ गौरतलब है कि फिल्म ‘ठग लाइफ’ को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया है।
संबंधित खबरें
CJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
16 mins ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
2 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
3 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
8 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
9 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
10 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
13 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines