मशहूर अभिनेता कमल हासन इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। एक तरफ कमल की फिल्म ‘ठग लाइफ’ चर्चा में बनी हुई है, तो दूसरी ओर एक्टर विवाद में फंसे हुए हैं। इस बीच अब कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) का कहना है कि अगर कमल हासन ने माफी नहीं मांगी तो उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ को रिलीज नहीं करने दिया जाएगा। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) ने कहा है कि अगर अभिनेता कमल हासन सार्वजनिक रूप से 30 मई से पहले माफी नहीं मांग लेते हैं, तो उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ को कर्नाटक में रिलीज नहीं करने दिया जाएगा। ये पूरा विवाद कमल की कन्नड़ भाषा के बारे में विवादित टिप्पणी के बाद से हुआ है। केएफसीसी के अध्यक्ष एम नरसिम्हालु ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि चैंबर के पदाधिकारी उनसे मिलने और बात करने की कोशिश करने में लगे हैं।
रिलीज नहीं होने दी जाएगी कमल की फिल्म
उन्होंने आगे कहा कि कई कन्नड़ समूहों ने उनकी फिल्म पर रोक लगाने की भी मांग कर दी है। इस मसले पर हमने बात की है और फैसला किया है कि उन्हें माफी मांग लेनी चाहिए। हम इससे सहमत है कि उन्होंने जो कहा वो गलत है और इसके लिए उन्हें अपनी गलती माननी ही होगी। उनका कहना है कि कमल को किसी भी हाल में माफी मांगनी होगी नहीं तो उनकी फिल्म को रिलीज नहीं करने दिया जाएगा।
क्या है पूरा विवाद?
वहीं, अगर इस पूरे विवाद की बात करें तो कमल हासन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग लाइफ’ के प्रमोशन के दौरान ये दावा किया कि ‘कन्नड़ भाषा तमिल से पैदा हुई है’। कमल के इस बयान के बाद से कन्नड़ समर्थक समूहों और सांस्कृतिक संगठनों में आक्रोश और गुस्सा फैल गया। हालांकि, इस पर कमल ने अपनी सफाई भी दी और कहा कि उन्होंने जो भी कहा वो प्यार से कहा और प्यार कभी माफी नहीं मांगता है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में क्या होगी इस इंफ्लुएंसर की एंट्री, मेकर्स ने किसे किया अप्रोच?
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 hr agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
3 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
4 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
6 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
7 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines