पॉपुलर एक्टर कमल हासन की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कमल को अब सुप्रीम कोर्ट से झटका मिला है। कमल की फिल्म ‘ठग लाइफ’ के विवाद के बाद से ही अभिनेता चर्चा में बने हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कमल की याचिका पर तत्काल सुनवाई से साफ मना कर दिया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
दरअसल, कन्नड़ भाषा विवाद को लेकर कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ को कर्नाटक में बैन कर दिया गया था। फिल्म की रिलीज की मांग की गई तो थिएटर मालिकों को कई धमकियां मिली और इसकी वजह से सिनेमाघरों को सुरक्षा देने की एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका की तत्काल सुनवाई करने से साफ मना कर दिया है।
कमल हासन ने की थी विवादित टिप्पणी
कर्नाटक थिएटर एसोसिएशन की याचिका पर न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने एसोसिएशन से कहा कि वो कर्नाटक उच्च न्यायालय का रुख करें। साथ ही उन्होंने तत्काल सुनवाई से भी मना कर दिया है। अब देखना होगा कि इस मामले पर आगे क्या होता है? वहीं, अगर पूरे केस की बात करें तो अभिनेता कमल हासन अपनी फिल्म ‘ठग लाइफ’ के प्रमोशन के दौरान कन्नड़ भाषा पर विवादित टिप्पणी की थी।
कर्नाटक में रिलीज नहीं हुई फिल्म
कमल के इस बयान के बाद उनका खूब विरोध हुआ और कर्नाटक में उनकी इस फिल्म को बैन करने की मांग उठी। इसी की वजह से फिल्म को कर्नाटक छोड़ बाकी जगह पर 5 जून को रिलीज कर दिया गया। फिल्म की रिलीज के बाद से ही कर्नाटक में स्थित सिनेमाघरों को धमकियां मिल रही हैं। वहीं, अगर थिएटर एसोसिएशन की तरफ से याचिक दायर करने वाले एक वकील की मानें तो उनका कहना है कि फिल्म की स्क्रीनिंग का विरोध किया जा रहा है।
तत्काल सुनवाई नहीं होगी
उन्होंने कहा कि विरोध समूह खुली धमकी दे रहे हैं कि अगर फिल्म रिलीज हुई तो थिएटर्स को आग लगा दी जाएगी। इसकी वजह से एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने इसी याचिका पर तत्काल सुनवाई से मना कर दिया है। देखने वाली बात होगी कि इस याचिका पर कब सुनवाई होगी।
यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha की बिगड़ी तबीयत, वायरल की चपेट में आईं जहीर इकबाल की वाइफ
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
15 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
18 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
19 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
20 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
21 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
22 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines