हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kamal Haasan की एक ऐसी फिल्म, जिसने 200 से भी ज्यादा दिनों तक थिएटर पर किया कब्जा, 1 करोड़ के बजट में बनी मूवी ने जमकर छापे नोट

Kamal Haasan Film Nayakan Run 214 Days in Theater: कम बजट में बनी इस फिल्म ने 200 से भी ज्यादा दिनों तक नोट कमाए थे।

विज्ञापन
Kamal Haasan Film Nayakan Run 214 Days in Theater

Kamal Haasan Film Nayakan Run 214 Days in Theater: अगर कोई भी फिल्म 100 से ज्यादा दिनों तक थिएटर में रहती है, तो ये बहुत बड़ी बात मानी जाती है।

हालांकि आज के समय में तो किसी फिल्म का 40 से 50 दिनों तक ही सिनेमाघरों में रहना मुश्किल हो जाता है, लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब फिल्में महीनों तक थिएटर में रहती थी।

यह भी पढ़ें- Virat Kohli पर 27 साल की मशहूर हीरोइन का क्रश, क्रिकेटर के लिए किया प्यार का इजहार!

विज्ञापन

200 से भी ज्यादा दिनों तक कमाए नोट

कोई फिल्म अगर कम बजट में बनी है और वो 100 से ज्यादा दिनों तक सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखाए तो ये उस फिल्म के मेकर्स और स्टार्स के लिए भी बहुत बड़ी बात होती है। आज हम आपको ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बताने जा रहे है, जो भले ही कम बजट में बनी हो, लेकिन इस फिल्म ने 200 से भी ज्यादा दिनों तक नोट कमाए थे।

1987 में आई फिल्म

दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 1987 में आई फिल्म Nayakan की। इस फिल्म ने 200 से ज्यादा दिनों तक थिएटर में रहकर अपना जलवा दिखाया। ये एक क्राइम फिल्म है, जिसे मणिरत्नम ने लिखा था और निर्देशित भी किया था। इस फिल्म में साउथ स्टार कमल हासन ने भी अपना जलवा दिखाया है। साथ ही इस फिल्म में सरन्या लीड रोल में रही और कार्तिका, जनराज, विजयन, एम. वी. वासुदेव राव, दिल्ली गणेश, निज़ालगल रवि, नासर और तारा सहायक भूमिकाओं में नजर आए। इस फिल्म की कहानी वेलु नायकर (हासन) के एक साधारण झुग्गी-झोपड़ी निवासी से खूंखार डॉन बनने के इर्द-गिर्द है।

विज्ञापन

1 करोड़ के बजट में बनी फिल्म

बता दें कि फिल्म नायकन को 21 अक्टूबर 1987 को दिवाली के दिन रिलीज किया गया था। कमल हासन की ये फिल्म 175 दिनों से अधिक समय तक चलने के बाद व्यावसायिक रूप से सफल रही। फिल्म नायकन ने 214 दिनों तक और 100 दिनों तक आंध्र प्रदेश- कर्नाटक में अपना जलवा दिखाया। इस फिल्म को महज 1 करोड़ के बजट में बनाया गया था और फिल्म ने बेहद शानदार कमाई कर कई गुना मुनाफा कमाया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola