Indian 2 X Review: कमल हसन की फिल्म को लेकर क्या है पब्लिक की राय? देखने से पहले पढ़ें रिव्यू

Indian 2 X Review: बॉक्स ऑफिस पर कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ रिलीज हो चुकी है। फिल्म को देखने से पहले लोगों के मन में सवाल है कि फिल्म कैसी है? आइए आपको बताते हैं कि इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया के लोगों का क्या कहना है?

Indian 2

Indian 2

Indian 2 X Review: बॉक्स ऑफिस पर आज यानी 12 जुलाई को दो फिल्मों ने दस्तक दी। अब भई जाहिर-सी बात है कि एक साथ दो फिल्में रिलीज होगी, तो एक फिल्म पर इसका असर जरूर पड़ता है। टिकट खिड़की पर एक तरफ जहां अक्षय कुमार की ‘सरफिरा’, तो दूसरी तरफ कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ की एंट्री हुई। सोशल मीडिया पर दोनों फिल्मों की खूब चर्चा हो रही है। जहां ‘सरफिरा’ लोगों को पसंद आ रही है, वहीं ‘इंडियन 2’ को लेकर पब्लिक का क्या कहना है? आइए आपको बताते हैं…

विज्ञापन

क्या कहती है सोशल मीडिया की जनता?

ये तो सभी जानते हैं कि ‘इंडियन 2’ की रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था। अब जब फिल्म रिलीज हो गई है, तो जाहिर-सी बात है कि ये जनता के लिए बड़ी ट्रीट है, लेकिन सोशल मीडिया की पब्लिक इस फिल्म से सेटिस्फाइड नजर नहीं आ रही है। जी हां, इंटरनेट पर चर्चा हो रही है कि फिल्म उतनी भी खास नहीं है। इस फिल्म में सामाजिक न्याय, भ्रष्टाचार और अन्य प्रासंगिक सामाजिक चिंताओं के मुद्दों पर गौर किया गया है। ‘इंडियन 2’ में कमल हसन अहम किरदार निभा रहे हैं और अपने हर किरदार में वो लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी?

इसके साथ ही अगर ‘इंडियन 2’ की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में उस सतर्क स्वतंत्रता सेनानी ‘सेनापति’ की कहानी को दिखाया गया है, जो भ्रष्टाचार और अन्याय से लड़ने के लिए कानून को अपने हाथों में लेता है। जी हां, समाज से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए वो दृढ़ संकल्पित होकर अपनी लड़ाई जारी रखता है। अगर आप भी इस कहानी को देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सिनेमाघर तक जाना पड़ेगा।

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

‘इंडियन 2’ को लेकर भले ही लोगों की राय जो भी हो, लेकिन फिल्म मे काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, सिद्धार्थ, बॉबी सिम्हा, विवेक, नेदुमुदी वेणु, एसजे सूर्या और कई अन्य सितारों ने बेहतरीन काम किया है, तो वाकई काबिले तारीफ है। वहीं, अब देखने वाली बात ये होगी कि ‘सरफिरा’ और ‘इंडियन 2’ में किसका सिक्का चलेगा? बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के इस टकराव से कौन कितनी कमाई करेगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ