भारतीय अभिनेता कमल हासन और आयुष्मान खुराना को अब ऑस्कर की सदस्यता के लिए आमंत्रित किया गया है। वे अब उस ग्लोबल क्लब का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जिसमें एरियाना ग्रांडे, सेबेस्टियन स्टेन और जेरेमी स्ट्रॉन्ग जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।
ऑस्कर अकादमी में शामिल होने के लिए सितारों को मिला न्योता
26 जून को अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज यानी ऑस्कर अकादमी ने कुल 534 लोगों को सदस्य बनने का न्योता भेजा। इसमें भारतीय सितारों के अलावा कई इंटरनेशनल कलाकार और तकनीकी विशेषज्ञ भी शामिल हैं।
भारत से कमल हासन और आयुष्मान खुराना के अलावा कास्टिंग डायरेक्टर करण माली, सिनेमैटोग्राफर रणवीर दास, कॉस्ट्यूम डिजाइनर मैक्सिमा बसु, डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर स्मृति मुंदड़ा और फिल्म डायरेक्टर पायल कपाड़िया को भी आमंत्रित किया गया है।
वहीं अंतरराष्ट्रीय नामों में डेव बॉतिस्ता, जेसन मोमोआ, ऑब्रे प्लाजा, डैनियल डेडवाइलर, एंड्रयू स्कॉट, गिलियन एंडरसन, नाओमी एकी, जोडी कॉमर और सक्सेशन फेम कियरन कल्किन जैसे कई नाम शामिल हैं। अगर सभी लोग इस आमंत्रण को स्वीकार कर लेते हैं, तो अकादमी के कुल सदस्यों की संख्या 11,120 हो जाएगी, जिनमें से 10,143 सदस्य वोटिंग के पात्र होंगे।
अकादमी सदस्यता के बारे में
अकादमी में सदस्यता पाने की प्रक्रिया आवेदन के बजाय दो मौजूदा सदस्यों की सिफारिश से होती है। सदस्य बनने के लिए व्यक्ति की प्रोफेशनल योग्यता देखी जाती है। साथ ही विविधता और समावेशन पर भी ध्यान दिया जाता है। इस साल आमंत्रित किए गए लोगों में से 41% महिलाएं हैं, 45% ऐसे समुदायों से हैं जो अब तक कम प्रतिनिधित्व में रहे हैं और 55% सदस्य अमेरिका से बाहर के 60 देशों और क्षेत्रों से हैं। जो सदस्य 2025 में आमंत्रण स्वीकार करेंगे, वे ही उस साल अकादमी का हिस्सा बनेंगे।
ऑस्कर समारोह 15 मार्च 2026 को होंगे। नामांकन के लिए वोटिंग 12 जनवरी से 16 जनवरी तक चलेगी। नामांकन की आधिकारिक घोषणा 22 जनवरी को होगी और 10 फरवरी को नामांकित लोगों के लिए एक खास लंच रखा जाएगा। इस बार शो की मेजबानी कॉनन ओ’ब्रायन करेंगे।
ये भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par 6वें दिन भी 100 करोड़ कमाने से दूर, Kuberaa का हाल दिखा बेहाल
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
9 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines