Bollywood Actor On Vinesh Phogat: महिला रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में एंट्री करते हुए इतिहास रचा तो पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा हो गया था। फिर अचानक खबर आई कि उन्हें फाइनल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। दरअसल, मैच से पहले उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकल आया जिसके बाद विनेश को ओलंपिक से डिसक्वालीफाई कर दिया गया। इस खबर ने न सिर्फ रेसलर के सपनों को चूर-चूर किया बल्कि पूरे देश का दिल तोड़ दिया। जहां पूरे देश को विश्वास था कि विनेश गोल्ड मेडल लेकर आएंगी वहीं फाइनल से पहले उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसके बाद से पूरा देश उनके समर्थन में आ गया है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर कमाल राशिद खान ने इस पूरे वाक्या को साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की बेटी को गुंडों ने हरा दिया है।
कमाल राशिद खान ने लिखी पोस्ट
जाहिर है कि विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल से डिसक्वालीफाई किया गया है। ऐसे में नेताओं से लेकर सेलिब्रिटीज तक उनके समर्थन में आए हैं और अपनी-अपनी बात रख रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्टर और सेल्फ फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान ने दुख जाहिर करते हुए विनेश फोगाट का समर्थन किया है। उन्होंने रेसलर की एक हताशा वाली फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। साथ ही एक पोस्ट लिखी है। अपनी पोस्ट में कमाल खान ने लिखा, ‘एक बार फिर गुंडों ने अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए हिंदुस्तान की बेटी को हरा दिया है। विनेश फोगाट भारतीयों के लिए विनर थीं और विनर ही रहेंगी।’
बॉलीवुड सेलेब्स भी समर्थन में उतरे
कमाल राशिद खान की पोस्ट से साफ पता चल रहा है कि उन्होंने अपनी बातों से देश की सरकार पर तंज कसा है। उनका मानना है कि विनेश फोगाट को साजिश के तहत पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर किया गया है। बता दें कि कमाल खान के आलावा भी कई बॉलीवुड स्टार्स ने रेसलर का समर्थन करते हुए उनका हौसला बढ़ाया है। वहीं ओलंपिक से विनेश को डिस्क्वालीफाई करने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उधर, इस घटनाक्रम के बाद विनेश फोगाट की हिम्मत टूट चुकी है। आज सुबह ही उन्होंने अपनी एक पोस्ट के जरिए रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Vinesh Phogat को तंज भरी बधाई देने वाली कंगना रनौत ने लिया यू-टर्न, डिसक्वालिफाई होने के बाद कहा शेरनी
100 ग्राम वजन ज्यादा निकला
गौरतलब है कि बीते दिनों इंडियन ओलंपिक संघ की ओर से एक प्रेस रिलीज करते हुए कहा गया था कि ‘यह बताते हुए दुख हो रहा है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा भार वर्ग से विनेश फोगाट की अयोग्यता की खबर को शेयर करना पड़ा रहा है। रात भर टीम के प्रयास और पूरी कोशिश के बावजूद विनेश का वजन 100 ग्राम से अधिक पाया गया है। इस समय दल कोई टिप्पणी नहीं करेगा। भारतीय टीम विनेश फोगाट की प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध करती है।’
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
9 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines