Kalpika Ganesh against files police complaint: नेटफ्लिक्स की मशहूर फिल्म हिट- द लास्ट केस की एक्ट्रेस कपिला गणेश के पिता ने बेटी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, कल्पिका को मेंटल डिस्आडॅर है। वह परिवार के लिए खतरा बन गई है, अक्सर घर पर उनके साथ झगड़ा करती है। पिता ने यह भी बताया कि कल्पिका पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है और उसे पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया था। इलाज के लिए मिली दवा को लेना भी कल्पिका ने बंद कर दिया है, जिससे उसकी तबीयत और बिगड़ रही है।
खुद के और दूसरों के लिए खतरा है बेटी
एक्ट्रेस कपिला गणेश के पिता ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि मेंटल हेल्थ से जूझ रही बेटी को लेकर उन्हें उसके स्वास्थ्य की चिंता बनी रहती है। उसने दवा लेना बंद कर खुद के और दूसरों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है। गाच्ची बॉउली पुलिस ने भी आरोपों की पुष्टि कर दी है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, पिता ने पुलिस को यह कहते हुए भी चौंका दिया कि उनकी बेटी दो बार सुसाइड अटैंप्ट कर चुकी है। उसे इलाज के लिए पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया था।
यह भी पढ़ें: Netflix से जल्द हटने वाली हैं ये 5 फिल्में, लिस्ट में 2 बॉलीवुड आइकॉनिक मूवीज भी शामिल
पब्लिक प्लेस में लड़ाई झगड़े कर रही
एक्ट्रेस कपिला गणेश के पिता का दावा है कि दिन प्रति खराब होती तबीयत के बीच एक्ट्रेस कपिला गणेश पब्लिक प्लेस में भी लोगों से लड़ाई झगड़े कर रही है। हाल ही में कल्पिका का अपना जन्मदिन मनाते समय हैदराबाद के एक पब के कर्मचारियों के साथ झगड़ा हो गया। उन्होंने कथित तौर पर अपना बिल चुकाने से इनकार कर दिया और मुफ्त केक को लेकर कर्मचारियों से बहस की, जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुईं। लगातार बिगड़ते जा रही तबीयत और बाहर के लोगों की बढ़ रही शिकायतों के चलते उन्हें पुलिस में जाना पड़ा।
गौरतलब है कि कल्पिका गणेश को राम चरण और जेनेलिया अभिनीत फिल्म ऑरेंज से प्रसिद्धि मिली। बाद में, उन्होंने हिट: द फर्स्ट केस, पड़ी पड़ी लेचे मनसु और यशोदा सहित कई अन्य फिल्मों में अभिनय किया।
यह भी पढ़ें: Netflix Top 10 movie in india: नेटफ्लिक्स पर भारत में टॉप 10 मूवीज में कौन-कौन? ‘आप जैसा कोई’ देखे
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
4 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
4 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
7 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
8 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
13 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
14 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
15 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
17 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines