Kalpana Raghavendar क्यों खा रही थीं नींद की गोलियां, मामले में हुआ नया खुलासा!

Kalpana Raghavendar: तेलुगु की फेमस गायिका ने खुद की जान लेने की कोशिश नहीं की, ये कहना है कल्पना राघवेंद्र की बेटी का। उन्होंने मां के बेहोश होने का कारण भी बताया। चलिए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।

Kalpana Raghavendar

Kalpana Raghavendar

Kalpana Raghavendar: हैदराबाद में स्थित अपने घर पर बेहोश पाई गईं टॉलीवुड की मशहूर गायिका कल्पना राघवेंद्र की बेटी ने बताया था कि वो नींद की गोलियों के ओवरडोज की वजह से बेहोश हो गई थीं। लेकिन आखिर गायिका नींद की गोलियां खा क्यों रही थीं। उनकी बेटी दया प्रसाद प्रभाकर ने एक बयान जारी कर इस मामले का साफ तौर से खुदकुशी के मामले का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि ये आत्महत्या का मामला नहीं था, बल्कि उनकी मां ने नींद की गोलियों का ओवरडोज लिया था, जिन्हें डॉक्टरों ने अनिद्रा के इलाज के लिए दिया था।

विज्ञापन

बेटी ने बेहोश होने का बताया कारण

दरअसल 2 मार्च को कल्पना राघवेंद्र को हैदराबाद स्थित उनके निवास पर बेहोशी की हालत में पाया गया। जब अपार्टमेंट की सुरक्षा टीम ने देखा कि कल्पना ने दो दिन से अपना दरवाजा नहीं खोला था, तो उन्होंने इस बात की सूचना पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने उन्हें फोन किया और स्थिति का आकलन करने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन

‘ये आत्महत्या की कोशिश नहीं थी’

दया प्रसाद प्रभाकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मेरी मां एक बहुत ही मेहनती गायिका हैं, जो LLB और Ph.D. की पढ़ाई भी साथ-साथ कर रही हैं, जिससे उन्हें अनिद्रा की समस्या हो गई थी। डॉक्टरों ने इस समस्या के इलाज के लिए उन्हें नींद की गोलियां दी थीं। लेकिन उन्होंने थोड़ी ज्यादा गोलियां ले लीं, जिससे यह घटना घटी। ये आत्महत्या की कोशिश नहीं थी।’

विज्ञापन

उन्होंने ये भी साफ किया कि परिवार में कोई भी समस्या नहीं है और उनके माता-पिता पूरी तरह से खुशहाल हैं। दया ने मीडिया से अपील की कि अफवाहों और निराधार खबरों से बचें और सच्चाई को सामने लाने में मदद करें।

कल्पना राघवेंद्र का करियर

कल्पना राघवेंद्र का नाम टॉलीवुड इंडस्ट्री में खास स्थान रखता है। वो ‘बिग बॉस’ तेलुगू के पहले सीजन की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 1,500 से ज्यादा गाने गाए हैं, जो अलग-अलग भाषाओं में हैं। उनके कुछ हिट गाने जैसे ‘कोडी पाराकुरा कालम’ (मामन्नन) और ‘पोगिरन’ (36 वयाधिनिले) आज भी लोगों के दिलों में गूंजते हैं।

विज्ञापन

कल्पना का गायन और अभिनय दोनों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने 1986 में आई फिल्म ‘पुन्नागई मन्नन’ में एक कैमियो भूमिका भी निभाई थी। उनकी गायकी और अभिनय दोनों ही बहुत सराहे गए हैं।

हालांकि, इस मामले में पुलिस अब भी जांच कर रही है। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया था कि कल्पना राघवेंद्र को घरेलू समस्याओं का सामना था और ये भी कहा गया था कि वो अपनी बेटी दया के साथ किसी बात पर असहमत थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल्पना चाहती थीं कि उनकी बेटी हैदराबाद में पढ़ाई करे, लेकिन दया इसका विरोध कर रही थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ